चंडीगढ़ में महिला कांग्रेस अध्यक्ष की कोठी पर फायरिंग, पुलिस दो संदिग्धों से कर रही पूछताछ

चंडीगढ़: चंडीगढ़ महिला कांग्रेस की अध्यक्ष, एडवोकेट दीपा दुबे की कोठी पर रविवार देर रात अज्ञात युवकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोलियां चलाने से पहले आरोपितों ने लाठी और डंडे से उनकी गाड़ी का शीशा तोड़ दिया व घर के बाहर अन्य सामान से भी तोड़फोड़ की। वहीं वारदात की सूचना पाकर पहुंचे डीएसपी सेंट्रल, सेक्टर 11 थाना प्रभारी सहित पुलिस टीम ने पड़ताल शुरू कर दो संदिग्ध को राउंड अप कर लिया। वारदात से थोड़े देर पहले उनके ऊपरी मंजिल पर कियारेदर रहने वाले हरियाणा जींद और हिसार के दो युवकों सहित रूम पर आने वाले उनके साथियों के साथ कहासुनी होने की वजह से सभी पुलिस संदेह के घेरे पर है। फिलहाल मामले की जांच सहित पूछताछ भी जारी है।
महिला कांग्रेस की अध्यक्ष दीपा दुबे ने बताया कि उनकी ऊपरी मंजिल पर हरियाणा के दो लड़के किराएदार के तौर पर रहते हैं। दोनों चंडीगढ़ से प्राइवेट कोर्स कर रहे हैं। रविवार रात उनके रूम पर 10 से 12 लड़के आए हुए थे। जब वह देर रात एक एक करके बाहर निकलने लगे तो उन्होंने लड़कों से पूछा कि वह किधर आए हुए हैं। इस दौरान लड़कों ने जवाब देने की जगह उन्हें गालियां निकालनी शुरू कर दी। जिसके बाद सभी लड़के घर के सामने पार्क में इकट्ठा होकर जोर-जोर दीपा दुबे और उनके परिवार को गालियां निकालने लगे। इस दौरान उनके पति ने जाकर लड़कों को समझाया लेकिन वह गालियां निकालते रहें। इस घटना की सूचना दीपा दुबे की तरफ से संबंधित सेक्टर 15 बीटबॉक्स में दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस पड़ताल के बाद वापस चली गई।