काले कानूनों से मंडियों को ख़त्म करना चाहती है सरकार : चौधरी संतोख सिंह

-16 फ़रवरी को चौधरी छोटूराम की जयंती मनाई जाएगी
गुरुग्राम : किसानों की माँगो के समर्थन में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम के अध्यक्ष चौधरी संतोख सिंह ने बताया कि किसान आंदोलन के 82वें दिन किसान,मज़दूर,गुरुग्राम के विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रमुख व्यक्ति धरने पर बैठे।
किसान मोर्चा अध्यक्ष चौधरी संतोख सिंह,राव कमलबीर सिंह,आर एस राठी,गजे सिंह कबलाना तथा बीरू सरपंच ने संयुक्त बयान में कहा कि 16 फ़रवरी को पूरे देश के किसान दीनबंधु चौधरी छोटूराम की जयंती मनाएंगे।उन्होंने कहा कि दीनबंधु छोटूराम ने हमेशा किसानों मज़दूरों एवं ग़रीब आदमियों के लिए काम किया। उन्होंने कहा कि जब किसान मज़दूर और ग़रीब आदमी कर्ज़ में डूबे हुए थे तब उन्होंने संघर्ष किया और किसान मज़दूर और ग़रीब आदमियों को कर्ज़ से मुक्ति दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
उन्होंने कहा कि सरकार काले कानूनों से मंडी व्यवस्था को ख़त्म करना चाहती है। उन्होंने कहा कि प्राइवेट मंडियों से अर्थव्यवस्था पर पूरी तरह से पूंजीपतियों का क़ब्ज़ा हो जाएगा।उन्होंने कहा कि इससे महँगाई बढ़ेगी और आम जनता का जीवन दूभर हो जाएगा।
धरने पर बैठने वालों में पूर्व जयप्रकाश रेहड़ू,फूल कुमार,मुकेश डागर,उषा सरोहा,एस एल प्रजापति,नवनीत रोज़,बलकेश बाल,विंग कमांडर एम एस मलिक,डॉक्टर धर्मबीर राठी,डॉक्टर सारिका वर्मा,धरम राज भारद्वाज,आर सी हुड्डा,नरेंद्रपाल किलहोड,बलवान सिंह दहिया, अमित शर्मा, शुभम शर्मा,योगेश्वर दहिया,दलबीर सिंह मलिक,आर के देशवाल,मनोज शोराण,अमित पंवार, मनीष मक्कड़, हरि सिंह चौहान,बीरेंद्र सिंह कटारिया,तारीफ़ सिंह,भूप सिंह कटारिया,कृष्ण सिहाग,अशोक कुमार,उम्मेद सिंह महलावत,ईश्वर सिंह झाड़सा,रमेश दलाल,मनोज झाड़सा,अभय पुनिया, पार्षद जसबीर ठाकरान,पूर्व पार्षद रविंदर कटारिया,अनिल कुमार दहिया, तथा सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए।