फरीदाबाद में 8 वर्षीया मासूम से रेप, आरोपी को मात्र आधे घंटे में दबोचा

-पीडित बच्ची को तुरंत बीके हॉस्पिटल ले जाया गया, एहतियात के तौर पर सफदरजंग भेजा
फरीदाबाद: फरीदाबाद में एक 8 वर्षीया मासूम से रेप का मामला प्रकाश में आया है जिसमे आरोपी ने उस समय लड़की से रेप किया जब वह अपने घर में गहरी नींद में सोई थी| जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को मात्र आधे घंटे में गिरफ्तार कर लिया।
मामला सारण थाना एरिया का है सारन थाना एरिया में रहने वाली एक महिला ने पुलिस को सूचना दी की आज रात करीब 1 बजे शिकायतकर्ता महिला का पति छत पर सो रहा था। 5 वर्षीय और 8 वर्षीय दो बेटियां कमरे में सो रही थी। तभी 5 वर्षीय बेटी रोती हुई महिला के पास आई और कहा कि बहन रो रही है। महिला ने तुरंत जाकर कमरे में देखा तो बच्ची रो रही थी इस दौरान कमरे से एक युवक को भागते हुए देखा। जिस पर महिला ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर उसका पति और आसपास के लोग इकट्ठा हो गए लेकिन तब तक आरोपी भाग चुका था। बच्ची को तुरंत बीके अस्पताल ले जाया गया।
नाइट चेकिंग में मौजूद एसीपी धारणा यादव और थाना सारण एसएचओ को सूचना मिली तो तुरंत घटनास्थल का दौरा किया और तुरंत बीके अस्पताल पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू कर तुरंत ही मामला पोक्सो एक्ट के अनुसार दर्ज किया गया।
एसीपी क्राइम अगेंस्ट वूमेन धारणा यादव और एसएचओ सारण ने तुरंत टीम तैयार कर आरोपी को मात्र आधे घंटे में ही धर दबोचा। 22 वर्षीय आरोपी की पहचान जिला बक्सर बिहार के निवासी के रूप में हुई है। आरोपी दुष्कर्म पीड़िता का पड़ोसी है। बच्ची का बीके अस्पताल में मेडिकल होने के बाद सफदरजंग हॉस्पिटल दिल्ली रेफर किया गया है। बच्ची की स्थिति अभी स्थिर बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *