जनता मांगे उप मंडल फर्रुखनगर : उपेक्षा झेल रहा जहाज रानी मंत्री रहे स्व. चौधरी चांदराम का फर्रुखनगर !

फर्रुखनगर (नरेश शर्मा) : संयुक्त पंजाब के उप मुख्यमंत्री एवं केंद्र में जहाज रानी मंत्री रहे स्व. चौधरी चांदराम का सबसे चहेता इलाका फर्रुखनगर आज राजनीतिक उपेक्षा के चलते पिछडेपन का शिकार हो रहा है। वर्षों तक उप मंडल की मांग को लेकर इलाका वासी संर्घष कर रहे है लेकिन उन्हें अभी इस सम्मान से वंचित रखा जा रहा है।
सुमन बाला छोकर , अनिल बुढेडा , उमेश बंसल, मुकेश चौहान महचाना, लम्बरदार अजीत प्रधान तिरपड़ी, प्रीतम कुमार, संजय ठाकरान , बुधराम चांदनगर आदि का कहना है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. चांदराम फर्रुखनगर इलाके से बहुत प्यार करते थे। यह उनका इलाके के प्रति प्यार और सम्मान ही था कि उन्होंने फर्रुखनगर शहर व पातली हाजीपुर गांव के बीच पटौदी विधानसभा क्षेत्र के गांव बिलाशपुर से वर्ष 1960 में 840 एकड़ भूमि 140 गरीब परिवारों को दान में देकर चांदनगर ढाणी बसाई थी। वह इलाके को खुशहाल देखना चहाते थे। इसके लिए उनका संर्घष सदैव जारी रहा। इतनी महान विभुतियों के चहिते इलाके को सरकार द्वारा आजादी के बाद से ही उपेक्षा का दंश झेलना पड़ रहा है। उप मंडल का दर्जा ही इस इलाके की सूरत बदल सकता है। युवाओं के लिए रोजगार के द्धार खोल सकता है।
इलाके की जनता और चुने हुए जनप्रतिनिधि फर्रुखनगर को उप मंडल का दर्जा दिलाने की मुहिम में जुटा हुआ है। जो इस बात के साक्ष्य पेश करता है कि वाक्य ही फर्रुखनगर इलाका पिछडा हुआ है। इसके भाग्य उदय उप मंडल का दर्जा मिलने से खुल सकते है। उन्होंने बताया कि फर्रुखनगर इलाके कमेरे और किसान का क्षेत्र है। मेहनत मजदूरी करके अपना गुजर बसर करते है। सरकारी सुविधाओं के नाम पर ऐसा कुछ नहीं है कि उसका श्रेय इलाके के लोग उठा कर किसी प्रकार की उन्नति के सिखर पर पहुंच सके। इलाके को तहसील का ही दर्जा प्राप्त है। उन्होंने बताया कि इलाके की वर्षों पुरानी मांग को पूरा कराने के लिए इलाके की जनता पूरी निष्ठा से मुहिम में जुटी हुई है। मुख्यमंत्री ,सांसद के नाम ज्ञापन देने और हस्ताक्षर अभियान पूरे यौवन पर है। इलाके की जनता को पूर्ण विश्वास है कि बीजेपी की सरकार में अगर उप मंडल का दर्जा नहीं मिल पाया तो आगे उम्मीद करना मुश्किल होगा। क्योंकि इलाके के सांसद राव इंद्रजीत, विधायक सत्य प्रकाश जरावता, विधायक राकेश दौलताबाद द्वारा मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर पैरवी कर रहे है।