राम नाम से गुंजायमान हुआ दौलताबाद

-निकाली विशाल शोभा यात्रा
गुरुग्राम : अयोध्या धाम में बनने वाले राम मंदिर निर्माण के समर्थन में वीरवार को दौलताबाद गांव में विशाल शोभायात्रा निकाली गई। यह यात्रा गांव के जोहड़ के पास हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर प्राचीन शिव मंदिर (शिवालय) पर समाप्त हुई। इस बीच यात्रा का जगह-जगह ढोल नगाड़ों, पुष्प वर्षा , आतिशबाजी से स्वागत किया गया। दर्शकों का कहना था कि शोभायात्रा का स्वरूप इतना भव्य था कि श्रीराम 14 वर्षों का वनवास काटकर वापिस अयोध्या लोट रहें हो।
इससे पूर्व किसी भी यात्रा में ऐसा जन सैलाब नहीं उमड़ा। कार सेवक रहे ब्रह्म प्रकाश कौशिक का कहना था कि यात्रा का अभूतपूर्व स्वागत किया। बच्चे, बूढ़े नोजवान, महिलाएं सभी में राम मंदिर निर्माण को लेकर जबरदस्त उत्साह बना हुआ था। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र समर्पण निधि अभियान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए शहर में जगह-जगह शोभायात्रा, प्रभात फेरी, बैठकों का दौर चल रहा है। राम भक्त घर घर जाकर मन्दिर निर्माण के लिए समर्पण निधि एकत्रित कर रहें हैं। उसी के अंतर्गत आज दौलताबाद में शोभायात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा इतनी लंबी थी कि एक छोर से दूसरा छोर दिखाई नहीं दे रहा था।लग रहा था कि मानो पूरा दौलताबाद गांव ही उमड़ आया हो।सर्व समाज की उपस्तिथि से यात्रा को ओर भी सारगर्भित बना दिया। गांव के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति 105 वर्षीय रामप्रसाद जी, 90 वर्षीय फतेह सिंह जी का यात्रा में समल्लित होना युवाओं के लिए उत्साह वर्द्धक था।