हरियाणा में कोर्ट की तीसरी मंजिल से कूदा नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी !

फतेहाबाद : यह के कोर्ट कॉम्पलेक्स की तीसरी मंजिल से एक युवक कूद गया। युवक को एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस पेशी पर लेकर आई हुई थी। कोर्ट में पेश होने के बाद यह एकाएक छुड़ाकर कूद गया। गनीमत रही कि जान नहीं गई। घायल आरोपी को नागरिक अस्तपाल में भर्ती करवाया गया है।
पुलिस के अनुसार मल्लड़ निवासी सुधीर कुमार के खिलाफ 28 जनवरी को एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में केस दर्ज हुआ था। गुरुवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और शुक्रवार को जब कोर्ट में पेश किया तो आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दे दिया। इसके बाद जब उसे फिंगर प्रिंट लगवाने के लिए पुलिस कर्मी तीसरी मंजिल पर ले गए तो वह अचानक भाग खड़ा हुआ और नीचे कूद गया। जैसे ही नीचे गिरा, उसे कंधे में चोट आई।