दिल्ली में भाजपा पार्षद के भाई और पत्नी से लूटपाट, भतीजी को मारी गोली !

नई दिल्ली : पूर्वी दिल्ली में मोटरसाइकिल सवार बदमाश भारतीय जनता पार्टी के पार्षद श्याम सुंदर अग्रवाल के भाई, उनकी पत्नी से सोने की छह अंगूठियां और एक चेन लूटकर फरार हो गए। लूटपाट के दौरान बदमाशों ने हवा में कई राउंड गोलियां भी चलाईं और एक गोली उनकी भतीजी खुशबू के पैर मारी। घायल हालत में खुशबू को मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में आनंद विहार थाने की पुलिस ने लूटपाट की धारा और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।