सोनीपत में रेलव ओवरब्रिज के नीचे से हथियारों का जखीरा मिला, पुलिस महकमे में हड़कंप !

सोनीपत : हरियाणा के सोनीपत में भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए हैं। रेलवे ओवरब्रिज के नीचे से 7 राइफल और 264 कारतूस मिले हैं। लोगों ने ओवरब्रिज के नीचे हथियार पड़े देखे तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर हथियारों को कब्जे में ले लिया है। बताया जा रहा है कि हथियार एटलस फैक्ट्री से चुराए गए थे। हथियार मिलने के बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है |