हरियाणा में 30 एचपीएस बदले, शकुंतला को भोंडसी तो राजीव कुमार को कनीना भेजा

पंचकूला : सरकार ने सोमवार को 30 एचपीएस के तबादले किए हैं। मोहिंद्र सिंह को एसीपी फरीदाबाद व ममता सौदा को एसीपी पंचकूला लगाया है। धर्मेंद्र सिंह को सिरसा, विवेक चौधरी को कैथल, सतीश गौत्तम को सोनीपत, शकुंतला को भोंडसी, सुरेश कुमार को भोंडसी, हरप्रीत सिंह को मधुबन, प्रमोद को यमुनानगर, रमेश गुहला को ट्रैफिक पंचकूला, विजय देशवाल को करनाल, राजीव कुमार को कनीना भेजा गया है।
मुकेश कुमार को कोसली, राजकुमार वालिया को अंबाला, नरेंद्र सिंह को कुरुक्षेत्र, अमरजीत सिंह को नारनौल, जयसिंह को घरौंडा, मुकेश कुमार को करनाल, शमशेर सिंह को मेवात, सुरेश कुमार को लोकायुक्त, कुलदीप कुमार व प्रदीप कुमार को आईआरबी भोंडसी, बलजीत सिंह को आईआरबी मानेसर लगाया है।