भव्य श्री राम मन्दिर निर्माण को लेकर राम सेवको ने चलाया निधि समर्पण अभियान !

-प्रख्यात शिक्षाविद शिमला प्रताप जी ने सौपा 10 लाख एक सौ एक रूपये का चेक़
गुरूग्राम: अयोध्या मे श्री राम मन्दिर के भव्य निर्माण को लेकर पूरे भारत में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत गुड़गाव को 14 प्रखंडो मे विभाजित कर अभियान का श्री गणेश किया गया। अलग अलग टोलिया बनाकर घर घर जाकर और दुकानो तथा ऑफ़िस मे निधि समर्पण किया गया।
आज शुरु किये गये अभियान मे साउथ सिटी निवासी प्रख्यात शिक्षाविद शिमला प्रताप जी ने इस अभियान मे 10 लाख एक सौ एक रूपये का चेक़ राम सेवको की टीम मे श्री पवन जिँदल जी और विमल जी को सौपा। इसी प्रकार भीम नगर बाल्मीकी बस्ती के काली मंदिर से जारी अभियान मे स्वामी ब्रह्मचेतन जी महाराज, डा अशोक दिवाकर जी, वाल्मिकी समाज के प्रधान हरिचंद , महावीर भारद्वाज जी, अजीत सिंह यादव, किशोरी लाल, वेद प्रकाश,राम कुमार, प्रकाश नंदलाल की राम सेवक टीम ने घर घर जाकर निधि समर्पण अभियान को चलाया। महाराज जी ने बताया कि अयोध्या में राम मंदिर ही नही अपितु राष्ट्र मंदिर का निर्माण हो रहा है।
नयी बस्ती मे समाजसेवी सुशील सौदा के घर से अभियान की शुरुआत की गई वहा पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संघचालक मा. पवन जी, हरीश जी, संजीव सैनी , रामवतार जी , सुमेर तंवर, अंकित सिंह गुरूग्राम, किशन लाल ढींगरा, सौरभ अग्रवाल, अनूप कुमार, मनीष सौदा, अंकित सिंह, अमरजीत सिंह, गीता सौदा, सुनिता, महेंद्र जिंदल, सविता, रितु, दीप्ति सौदा, गोविन्द राम, सन्तोष, अशोक, विक्की, कालू, अरुण सौदा आदि उपस्थिति रहे।
इस अभियान से राम सेवको के साथ ही आम जनता मे अपार उत्साह है। लोग स्वेच्छा से आग्रह कर राम सेवको का स्वागत कर उनको अपनी समर्पण राशि सौप रहे है। यह अभियान 27 फरवरी तक निरंतर चलेगा और हर वर्ग को साथ लेकर भव्य मंदिर निर्माण मे गुड़गाव से समर्पण निधि सौपी जायेगी।