हरियाणा में हार रहा कोरोना : अब केवल 1734 एक्टिव केस !

चंडीगढ़ : हरियाणा में अब कोरोना के 1734 ही एक्टिव केस हैं। 98.34 प्रतिशत के करीब मरीज ठीक हो चुके हैं। अभी तक प्रदेश में 2 लाख 68 हजार 257 मरीज मिले हैं। इनमें से 2 लाख 63 हजार 501 ठीक हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 106 नये पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इस अवधि में फरीदाबाद में एक मरीज की जान गई है। अभी तक राज्य में 3022 लोगों की जान जा चुकी है।