काले क़ानून वापसी तक जारी रहेगा आंदोलन : चौधरी संतोख सिंह

-संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम का अनिश्चितकालीन धरना 32वां दिन
गुरुग्राम : किसानों की माँगो के समर्थन में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम के अध्यक्ष चौधरी संतोख सिंह ने बताया कि किसान आंदोलन के 64वें दिन किसान,मज़दूर तथा गुरुग्राम के विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रमुख व्यक्ति धरने पर बैठे।
चौधरी संतोख सिंह,राव कमलबीर सिंह,आर एस राठी, गजे सिंह कबलाना तथा बीरू सरपंच ने संयुक्त बयान में बताया कि काले क़ानून वापसी तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस पर गुरुग्राम में किसान ट्रैक्टर तिरंगा परेड ऐतिहासिक रही।उन्होंने किसान ट्रैक्टर तिरंगा परेड में शामिल होने वाले सभी सामाजिक संगठनों का तथा गुरुग्राम के सभी 36 बिरादरी के गणमान्य व्यक्तियों का धन्यवाद किया।उन्होंने ट्रैक्टर तिरंगा परेड में शामिल होने वाले हज़ारों लोगों का धन्यवाद किया।
आज धरने पर बैठने वालों में नवनीत रोज़, बलकेश बाल,अमित शर्मा, शुभम शर्मा, मुकेश डागर,जयप्रकाश रेहडू,अनिल पवार ट्रेड यूनियन काउंसिल,बलवान सिंह दहिया,वीरेंद्र कटारिया,डॉक्टर धर्मबीर राठी,रविंदर माथुर,जयप्रकाश रेहडू,अभय पूनिया,योगेश्वर दहिया,दलबीर सिंह मलिक,आर के देशवाल,मनोज शोराण,अमित पंवार,धर्मबीर परवाल,हुकम चंद,निहाल सिंह धारीवाल, अरुण शर्मा एडवोकेट,पूर्व पार्षद जसबीर ठाकरान,विजय यादव,हरि सिंह चौहान,मनीषमक्कड़,मीनू कपूर,अनिल कुमार दौलताबाद,तेजराम,दिलबाग सिंह,परमिंदर कटारिया,बीरेंद्र सिंह कटारिया,तारीफ़ सिंह गुलिया,मंजीत जैलदार, उम्मेद सिंह महलावत,नरेन्द्र पाल किलहोड,डॉक्टर सारिका वर्मा,रेखा यादव,तथा सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए।