कांग्रेस सेवा दल ने कमान सराय स्थित कांग्रेस कार्यालय में मनाया गणतंत्र दिवस

गुरूग्राम: देश के 72वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कांग्रेस सेवा दल की तरफ से कमान सराय स्थित कांग्रेस कार्यालय में गणतंत्र दिवस बडी धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व मंत्री कैप्टेन अजय सिंह यादव ने झंडा फहराया और सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। कैप्टेन अजय सिंह ने कहा कि आज का दिन हर भारतीय के लिए बड़ा ही महत्वपूर्ण दिन है। आज ही के दिन 1950 में भारत का संविधान लागू हुआ था।
कैप्टन अजय सिंह ने कहा कि हम उन शहीदों को प्रणाम करते हैं, जिन्होंने हंसते-हंसते पहले आजादी आंदोलन में तथा बाद में भारत माता की रक्षा करते हुए अपने प्राणों का बलिदान कर दिया। हमें उन महान देशभक्तों को अपना प्रेरणा स्त्रोत मानना चाहिए तथा उनके दिखाए रास्तों पर चलकर देशहित में कार्य करने चाहिएं। उन्होंने कहा कि आज का दिन यह अवलोकन करने का है कि जिस समाज की देशभक्तों ने कल्पना की थी, क्या आज हम उस दिशा में बढ़ रहे हैं। देश के इस पावन पर्व पर हम उन शहीदों को शत्-शत् नमन करते हैं, जिनकी वजह से आज हम खुली फिजा में चैन की सांस ले पा रहे हैं।
भाजपा को आडे हाथ लेते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश को आगे बढाने के लिए अथक प्रयास किए, जिसमें काफी हद तक कामयाबी भी हांसिल की। लेकिन वर्तमान सरकार ने देश को आगे ले जाने की बजाय पिछे धकेल दिया। इसलिए इस सरकार को सत्ता पर रहने का कोई अधिकार नही है। इसलिए हमे गणतंत्र दिवस के मौके पर शपथ लेनी चाहिए कि हमें इस सरकार को बदलना है।
इस मौके पर इंद्र सिंह सैनी, ओबीसी सैल के राष्ट्रीय महासचिव राहुल यादव, भीम सिंह यादव, काटरपुरी, ओबीसी सैल के जिला अध्यक्ष लाल सिंह यादव, जगमोहन पूर्व सरपंच सिकंदरपुर, गुडग़ांव उद्दोग ऐसोएिशन के अध्यक्ष प्रवीण यादव, सेवा दल के अध्यक्ष कृष्ण सैनी, युथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मनीश खटाणा, व्यापार प्रकोष्ट के चेयरमैन पंकज डाबर, कार्यालय प्रभारी अशोक भास्कर, राज ठेकेदार गढी हरसरू, अरूण शर्मा, अशोक टांक, राजेश यादव बादशाहपुर, अरविंद उल्लावास, अमित शर्मा, जिला पार्षद सुनिता वर्मा, जय सिंह हुड्डा, सुमित चक्करपुर, रतन सिंह दहिया, महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव सुनिता सहरावत, प्रदेश उपाध्यक्ष रश्मी शर्मा, शहरी अध्यक्ष पूजा शर्मा, ग्रामिण अध्यक्ष निर्मल यादव, सुमन सेहरावत रेखा शर्मा, कृष्णा मोलाहेडा के अलावा सैंकडों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।