किसान आंदोलन के सर्मथन में अहीरवाल क्षेत्र के किसानों ने तिरंगा ट्रैक्टर रैली निकाली

फर्रुखनगर (नरेश शर्मा) : तीन बिल कानून को रद्द कराने की मांग को लेकर धरने पर बैठे किसानों के सर्मथन में अहीरवाल क्षेत्र के किसान भी धीरे धीरे जुडने लगे है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर फर्रुखनगर इलाके के सैंकडों किसान अपने ट्रेक्टरों में राष्ट्रीय ध्वज लगा कर अनाज मंडी फर्रुखनगर पहुंच गए और देश भक्ति के गीतों की धुन पर थिरक कर रैली निकाली। ट्रैक्टर रैली में किसी प्रकार की कोई अव्यवस्था ना हो इसके लिए थाना प्रभारी बिरेंद्र खत्री के नेतृत्व में भारी पुलिस बल मौजूद था। वहीं किसानों का भी इस बात पर विशेष ध्यान था कि किसी भी तरह उनकी रैली बिना उपवाद के सफल हो। रैली के दौरान जाम ना लगे इसके लिए पुलिस द्वारा पहले ही व्यवस्था कर दी गई थी। करीब दो घंटे तक इलाके के किसान के किसानों ने पूरे उत्साह के साथ शांति पूर्वक रैली निकाली।
किसान धर्मपाल प्रधान, कृष्ण शर्मा, राजबीर शर्मा, धर्मेंद्र सहरावत, सुनील यादव, राव महेंद्र सिंह, बलराज सिंह, लालचंद सैनी, ईश्वर पहलवान, सरपंच इंद्रजीत शर्मा, ईश्वर पहलवान, सरपंच सुभाष चंद्र आदि का कहा है कि यह भारत के इतिहास में पहला अवसर है कि देश का जवान और किसान दोनों की गणतंत्र पर्व पर आजादी के मतवालों को अपने अपने अंदाज में श्रद्धांजलि देने और उत्साह पूर्व पर्व मनाने के लिए एक साथ उतरे है। उन्होंने कहा कि विश्व व्यापी कोरोना महामारी के समय में किसान की गेंहू, सरसों व अन्य की फसल तैयार नहीं होती तो देश में काला बाजारी पर अंकूश लग पाना मुशकिल था। किसान अन्नदाता है। लेकिन सरकार ने किसान विरोधी कानून बना कर किसानों की कमर तोडने का काम किया है। आज पूरा देश किसानों के साथ खडा है। अन्होंने भी किसानों के सर्मथन में शांति प्रिय तरीके से ट्रैक्टरों पर तिरंगा ध्वज लगा कर रैली निकाली है। रैली अनाज मंडी सें शुरु होकर पटौदी रोड, फरनी, झज्जर रोड, बाइपास होते हुए छतरी पर संपन्न हुई।