महिला से गैंगरेप में दो रेलवे पुलिस कर्मी नामजद !

गुरुग्राम : शहर की एक कॉलोनी में रहने वाली एक विधवा ने रेलवे पुलिस के दो कर्मचारियों पर गैंगरेप सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कराया है। 28 वर्षीय पीड़ित महिला के अनुसार रेलवे पुलिस में कार्यरत दो कर्मचारियों के साथ उसकी काफी जान पहचान थी। डेढ़ साल से दोनों कर्मचारी उसके साथ दुष्कर्म करते आ रहे थे। किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी जाती थी। उनसे तंग आकर उसने महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई। महिला थाना प्रभारी सर्वेष्ठा ने कहा कि शिकायत मिलते ही पीड़िता का मेडिकल कराने के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की गहना से जांच की जा रही है।