हार्ट अटैक हो सकता है स्वास्थ्यकर्मी राजवंती की मृत्यु का कारण !

गुरुग्राम : शुक्रवार को शहर में कृष्णा कालोनी की रहने वाली 56 वर्षीय महिला स्वास्थ्यकर्मी राजवंती की मृत्यु हो गई थी। कहा जा रहा था कि उसकी मृत्यु कोरोना टीका लगने के कारण हुई है। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा बनाई गई एएफआइ कमेटी के डाक्टरों की बैठक हुई। 15 डाक्टरों की टीम की तरफ से कहा गया कि राजवंती की मृत्यु का कारण हार्ट अटैक होने की संभावना अधिक है। हालांकि मृत्यु के सही कारण विसरा जांच रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होंगे, लेकिन व वैक्सीन के कारण मौत के कारण नहीं के बराबर हैं। राजवंती को 16 जनवरी को टीका लगा था। सिविल सर्जन डाक्टर विरेंद्र यादव ने कहा कि विसरा रिपोर्ट जल्द आएगी और स्पष्ट हो जाएगा। हालांकि उनकी मृत्यु के कारण हार्ट अटैक लग रहा है लेकिन वे रिपोर्ट का इंतज़ार कर रहे हैं।