जनता मांगे उपमंडल फर्रुखनगर : अब जनप्रतिनिधियों के माध्यम से आवाज बुलंद कराने की मुहिम !

फर्रुखनगर (नरेश शर्मा) : फर्रुखनगर उपमंडल की मुहिम इलाके के लिए विकास के द्वार खोल सकती है। मुहिम को सफल बनाने के लिए क्षेत्रवासियों ने अपने चुने हुए जनप्रतिनिधियों के माध्यम से आवाज बुलंद कराने की मुहिम चला दी है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि विधानसभा, लोकसभा में आम नागरिक को बोलने या अपनी मांग रखने का भले ही अधिकार न हो लेकिन उनके द्वारा चुने गए प्रतिनिधि उनकी मांग की आवाज उठाने में सक्षम है। जो इलाके के हित हितार्थ को भली प्रकार से समझते है। फर्रुखनगर को उपमंडल दिलाने में पूरे इलाके की आवाज बुलंद है। सभी अपने अपने स्तर पर प्रयासरत है।
डा. राजेंद्र सिंह राणा, कैलाश शर्मा, राव हरीसिंह मुबारिकपुर, मास्टर दयाराम जांगडा, देविंद्र सैनी, पूर्व सरपंच रोहताश गढ़ी नत्थे खां, माती लाल वर्मा नम्बरदार , मनोज यादव खेडा खुर्रमपुर आदि का कहना है कि प्रदेश में चाहे किसी की भी सरकार बनी लेकिन फर्रुखनगर खंड को कोई ना कोई तोहफा अवश्य मिला है। हैरत की बात तो यह है कि हरियाणा में बीजेपी सरकार को करीब सात साल पूरे होने को जा रहे है। लेकिन प्रदेश के मुख्यमंत्री ने एक बार भी फर्रुखनगर आकर जनता की समस्या सुनना तो दूर पार्टी कार्याकर्ताओं का हालचाल पूछने का समय नहीं दिया। जिसके कारण फर्रुखनगर क्षेत्र और पिछड रहा है।
इलाके के पिछडेपन का मुख्य कारण राजीनितिक उपेक्षा की है। जबकि सरकार को चाहिए कि फर्रुखनगर जैसे ऐतिहासिक क्षेत्र को उप मंडल का दर्जा देकर यहा विकास की गंगा बहानी चाहिए। यह किसान, कमेरो और रणबाकुरों की जन्म भूमि है। हर क्षेत्र में यहां के लोगों ने अमिट छाप छोडी है। जिसका इतिहास गवाह है। उन्होंने बताया कि फर्रुखनगर खंड की जनता द्वारा उप मंडल की मांग उठाने की मुहिम युद्ध स्तर पर उठाई हुई है। जनप्रतिनिधि भी अपनी जिम्मेवारी को भली प्रकार से निभाने के लिए आवज बुलंद करने का मन बना चुके है। उप मंडल इलाके की जरुरत बन चुकी है। इस मुहिम को सिरे चढ़ा कर ही इलाके की जनता दम लेगी। इसके लिए क्षेत्रवासी जन आंदोलन ही नहीं बल्कि हर बलिदान देने को तैयार है। उपमंडल ही उन्हें एक छत के नीचे सरकार की सुविधा मुहिया करा सकता है।
मुहिम में साथ आये जनप्रतिनिधि
केन्द्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिहं, पटौदी विधायक सत्यप्रकाश जरावता के बाद बादशाहपुर के विधायक राकेश दौलताबाद ने भी फर्रुखनगर को उपमंडल बनाने की मांग को सही ठहराया और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटटर को पत्र लिखा है। “न्यूज़ ऑफ़ हरियाणा” की ओर से दिल से आभार !