देशहरियाणा

मानवता सबसे बड़ा धर्म है: अमित स्वामी

रेवाड़ी : नगर के धोलियां कुआं जीवली बाजार स्थित भगवान सिद्धेश्वर मंदिर का स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर यंग मैन्स एसोसियेशन आफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित स्वामी ने मुख्य यजमान के रुप में उपस्थित हुए। जगमोहन शास्त्री ने पूजा अर्चना करवाई और भंडारा शुरू किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित भक्तों को सम्बोधित करते हुए मुख्य यजमान अमित स्वामी ने कहा कि ईश्वर के प्रति आस्था मानवता जाग्रत करती है और मानवता सबसे बड़ा धर्म है। जीवन पर्यन्त दीन-दुखियों व गरीबों के मदद के लिए समर्पित रहना चाहिए। इस अवसर पर मंदिर कमेटी के प्रधान जगदीश प्रसाद बंसल, सचिव कपिल शर्मा, के.एल.पी. कालेज के पूर्व पदाधिकारी रतन लाल अग्रवाल, श्री सुनील यादव विशिष्ठ अतिथी के रुप में व आयोजन सचिव मोहन लाल गुप्ता, रमेश शर्मा सेठी, हुक्म गुर्जर, सोनू यादव, कुलदीप शर्मा आदि विशेष रुप से उपस्थित थे।