दुनियाँदेशहरियाणा

भारत भूटान शांति रतन अवार्ड प्राप्त कर स्वदेश लौटे गुरुग्राम के डॉ.आर एस यादव

-भूटान सरकार के पूर्व आर्थिक मामलों के मंत्री लोकनाथ शर्मा ने डॉक्टर आर एस यादव को भारत भूटान शांति रतन पुरस्कार से सम्मानित किया
-गुड़गांव के डॉक्टर आर एस यादव ने की भूटान के लोकसभा भवन में विदेश मंत्री जी के साथ चाय पर की चर्चा इस चर्चा भारतीय दल भारतीय दल के 41 सदस्य शामिल रहे।
गुरुग्राम : राज नायक संबंध विएना अधिकरण अधिनियम 1972 तथा भारत भूटान शांति एवं मैत्री संधि 1949 के तहत अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अंतर्राष्ट्रीय समरसत्ता मंच के तत्वाधान में भूटान की राजधानी थिंपू में आयोजित समारोह में डॉक्टर आर एस यादव को भारत भूटान शांति रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया डॉ आर एस यादव को यह अवार्ड वासुदेव ग्लोबल विलेज एवं सत्यम शिवम सुंदरम की अवधारणा को वैश्विक स्तर पर बढ़ावा देने हेतु व सामाजिक क्षेत्र में उत्कर्ष एवं अतुल्य योगदान के लिए दिया गया
डी एन डुंगयाल जी की अध्यक्षता में अंतर्राष्ट्रीय समरसता मंच के संयोजक एडवोकेट कुलदीप प्रसाद शर्मा की उपस्थिति में चयनित प्रतिभा डॉक्टर आर एस यादव सहित सभी प्रतिनिधिमंडल का भूटान सरकार की लोकसभा भवन में विदेश मंत्रालय द्वारा स्वागत सत्कार और चाय पार्टी दी गई विदेश मंत्री ने प्रत्येक डेलीगेट्स से अपने विचार विमर्श किया व अपने विचार साझा किये मंत्री जी ने बताया कि भारत हमारा बड़ा भाई है और वह संबंध हमेशा ऐसा ही बना रहे दोनों देश इस संबंध को ज्यादा बनाने की और अग्रसर है और रहेंगे अंत में सभी डेलिगेट्स के साथ फोटोशूट किया गया
डॉक्टर आर एस यादव ने इस कार्यक्रम के लिए अंतरराष्ट्रीय समर सत्ता मंच और भारत भूटान सरकार का बहुत-बहुत धन्यवाद दिया
भारत भूटान मैत्री को मिली नई ऊंचाई
41 प्रतिभाएं भारत भूटान शांति रतन अवार्ड से सम्मानित अंतर्राष्ट्रीय समर सत्ता मंच की भारत भूटान समर सत्ता सोशल मिशन यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न हुई अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भूटान की राजधानी टेंपो में आयोजित भारत भूटान शांति सम्मेलन में भारत के 85 सदस्य सांस्कृतिक एवं सिस्ट मंडल ने भाग लेकर मैत्री विश्व शांति और सांस्कृतिक सहयोग का संदेश दिया यात्रा के दौरान भूटान के विदेश मंत्री डी एन डुंगयाल ने लोकसभा भवन में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का स्वागत सत्कार किया और विशेष संवाद किया।
भारत की 41 विशिष्ट प्रतिभाओं को भारत भूटान शांति रतन अवार्ड से सम्मानित किया गया कार्यक्रम में पूर्व मंत्री लोकनाथ शर्मा सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे मंच के संयोजक डॉक्टर कुलदीप प्रसाद शर्मा व डॉ आर एस यादव ने कहा कि यह मिशन वसुदेव कुटुंबकम की भावना को वैश्विक स्तर पर मजबूत करने और भारत भूटान संबंधों को नई ऊर्जा देने वाला ऐतिहासिक कदम साबित हुआ