खेलदेशहरियाणा

रोबिन क्लासिक आम्र्स रेसलिंग प्रतियोगिता 7 जून को खोरी में

रेवाड़ी : आगामी रविवार 7 जून 2026 को दोपहर 12 बजे खोरी बस स्टैंड स्थित रोबिन जिम के प्रांगण में रोबिन क्लासिक आम्र्स
रेसलिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए प्रतियोगिता के आयोजक सुरजीत यादव ने बताया कि
एशियन बाडी बिल्डिंग एवं फिसीक स्पोर्टस फैडरेशन के महानिदेशक तथा जिम एसोसियेशन रेवाड़ी के अध्यक्ष अमित स्वामी
प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि होंगे। यह प्रतियोगिता 60 कि.ग्रा., 60 से 70 कि.ग्रा., 70 से 80 कि.ग्रा., 80 से 90 कि.ग्रा. व 90
कि.ग्रा. से ज्यादा वजन वर्ग में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में पूर्व जिला पार्षद प्रशांत सन्नी यादव, युवा समाजसेवी
दिनेश यादव विशिष्ठ अतिथि होंगे तथा जिम एसोसियेशन, रेवाड़ी के मुख्य संरक्षक प्रिंस ग्रोवर व अन्तर्राष्ट्रीय पावर लिफिटंग
खिलाड़ी मुकेश शर्मा सम्मानित अतिथि के रुप में उपस्थित होंगे। प्रतियोगिता में विजेता खिलाडियों को पदक, स्मृति चिन्ह व
नकद पुरस्कार राशि भेंट की जाएगी।