हरियाणा

भारतीय डाक विभाग में स्वास्थ्य जांच शिविर एवं ज़ुम्बा कार्यक्रम का आयोजन

गुरुग्राम : दुर्गेश चुग रूट्स फाउंडेशन के “सेहतगिरी” कार्यक्रम के अंतर्गत, जो एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज द्वारा संचालित एक सीएसआर परियोजना है, भारतीय डाक विभाग, गुरुग्राम में स्वास्थ्य जांच शिविर एवं ज़ुम्बा डांस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के आयोजन में सीनियर पोस्ट मास्टर डॉ. के. एस. झाझोलिया एवं एपीएम श्री संजीव निगम का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम में 80 से अधिक कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शिविर के दौरान कर्मचारियों का बीपी, शुगर, एसपीओ2 एवं वजन की जांच की गई। जांच के दौरान कुछ कर्मचारियों में उच्च रक्तचाप एवं शुगर की समस्या पाई गई। डाक विभाग के कर्मचारियों, विशेषकर पोस्टमैन, के कार्य का दबाव अधिक होने के कारण वे अक्सर अपने स्वास्थ्य पर पर्याप्त ध्यान नहीं दे पाते हैं।
स्वास्थ्य जांच के बाद आयोजित ज़ुम्बा डांस सत्र में कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वयं को काफी तनावमुक्त महसूस किया। इस गतिविधि के माध्यम से उन्होंने नियमित शारीरिक गतिविधि के महत्व को भी समझा। ज़ुम्बा ट्रेनर श्री रोशन ने पूरे कार्यक्रम में अपनी ऊर्जा और उत्साह से सभी प्रतिभागियों को प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अंत में सभी कर्मचारियों को हेल्थ कार्ड वितरित किए गए, जिनमें उनके स्वास्थ्य संबंधी सभी पैरामीटर दर्ज थे।
इस आयोजन को रूट्स फाउंडेशन की टीम — शबनम यादव, कुसुम कुमार, रूना एवं प्रदीप द्वारा सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।