समाजसेवी सुरेश यादव बने सामाजिक समरसता संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य
-सुरेश यादव को संगठन के रेहड़ी पटरी-पथ विक्रेता प्रकोष्ठ के हरियाणा प्रदेश संयोजक का भी मिला दायित्व
-सामाजिक समरसता का संकल्प पूरा करने के लिए सदैव रहूंगा समर्पित: सुरेश यादव
गुरुग्राम: प्रमुख समाजसेवी राव सुरेश यादव को राष्ट्रीय सामाजिक समरसता संगठन का सदस्य मनोनीत किया गया है। इसके साथ सुरेश यादव को संगठन के रेहड़ी पटरी-पथ विक्रेता प्रकोष्ठ के हरियाणा प्रदेश संयोजक का महत्वपूर्ण दायित्व भी सौंपा गया है। संगठन ने सुरेश यादव की सामाजिक सहभागिता और सक्रियता को देखते हुए इन महत्वपूर्ण दायित्वों को सौंपा है। राष्ट्रीय सामाजिक समरसता संगठन द्वारा दिल्ली में लोधी रोड स्थित भारतीय कला केंद्र में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान राव सुरेश यादव को संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य और प्रदेश संयोजक का प्रमाण पत्र प्रदान करने के साथ अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके लिए राव सुरेश यादव ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित सभी सम्मानित पदाधिकारियों और सदस्यों को हार्दिक धन्यवाद देते हुए इन दायित्वों को संकल्पित होकर पूरा करने की वचनबद्धता दोहराई। सुरेश यादव ने कहा कि सामाजिक समरसता स्थापित करने संबंधी संगठन के मुख्य उद्देश्य की पूर्ति के लिए हर समय समर्पित रहूंगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सामाजिक समरसता संगठन छुआछूत, ऊंच-नीच, रंग-भेद,जाति-पाति,छोटे बड़े,एवं “भ्रष्टाचार” को समाप्त करने और समाज में सामाजिक समरसता स्थापित करने के उद्देश्य से अभियान चला रहा है और इस अभियान को पूरा करने के लिए मैं सदैव समर्पित रहूंगा। सामाजिक कुरीतियों को समूल रूप से समाप्त कर एक सशक्त समाज का निर्माण करने के संकल्प को पूरा करने की दिशा में प्रयास जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि समाज के तमाम ऐसे वंचित वर्गो को जो अभी भी समाज के मुख्य धारा से वंचित हैं, उनके सामाजिक, आर्थिकऔर राजनैतिक उत्थान के संकल्पों को लेकर उनको जन जन तक पहुंचाने के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन समाज के लिए मन, क्रम,वचन से समर्पित रहूंगा। सुरेश यादव ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित संगठन के राष्ट्रीय संयोजक एंव संरक्षक डॉक्टर राजीव कुमार श्रीवास्तव, राष्ट्रीय अध्यक्ष राजू सिंह चन्द्रवंशी,संगठन के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष राज सिंह रावल ,संगठन के सक्रिय सदस्य बड़े भाई जगपाल सिंह यादव समेत तमाम सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि संगठन में इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिलने पर मैं केन्द्रीय नेतृत्व सहित प्रदेश नेतृत्व का बहुत बहुत आभारी हूं।