देशराजनैतिकहरियाणा

पार्षदों ने शहर के विकास के लिए पास किये लगभग तीन दर्जन प्रस्ताव !

फर्रूखनगर (नरेश शर्मा) : गुरुवार को नगर पालिका फरुखनगर की साधारण बैठक हुई। बैठक में सर्व प्रथम प्रदेश सरकार द्वारा मनोनित पार्षद दीपक यादव को नपा चेयरमैन सुमन यादव , नपा सचिव नरेश कुमार व सम्मानित सदन द्वारा पद एंव गोपनीयता की शपथ दिलाई गई I सभी 13 निर्वाचित और दो मनोनीत पार्षदों ने भाग लिया। पार्षदों ने बहुमत से शहर के विकास के लिए लगभग तीन दर्जन प्रस्ताव पास किए। बैठक की अध्यक्षता चेयरपर्सन श्रीमति सुमन यादव ने की।
सुबह 11 बजे शुरू हुई बैठक में 35 प्रस्ताव रखें गए। जिनमें मुख्यत स्टेडियम के लिए 12 एकड जमीन एमसीजी को सौंप दी गई है। शहर के अन्दर पी डब्ल्यू डी के जितने रोड है उन पर मैजिस्टिक लेयर्स बिछाने बारे मे, एनजीटी के आदेश पर बाजार के लिए 50 डस्टबिन रखने बारे मे, आवश्यकता अनुसार शहर के लिए 1600 एलईडी लाइट, सब फायर स्टेशन के लिए प्रोजेक्ट की जानकारी बारे मे, शहर मे चार मुख्य जगह पर चार रैन हारवेस्टिंग बनने बारे मे, धानक चौपाल का बजट 23 लाख से बढाकर 35 लाख करने बारे मे बहुमत से प्रस्ताव पास किए गए हैं इसके अलावा फागिंग मशीन खरीदने एवं सफाई के नये उपकरणों के लिए प्रस्ताव पास किए गए हैं। इसके अलावा मनोनीत पार्षद दीपक को शपथ ग्रहण कराई गई हैं।
इस मौके पर बीजेपी मंडल अध्यक्ष दौलत राम, राव मानसिह, एडवोकेट संदीप यादव, पूर्व पार्षद नीरु शर्मा, पूर्व पार्षद सतीश चौधरी, अधिवक्ता जयकिशन , अधिवक्ता विनय यादव, बीजेपी नेता एवं मार्किट कमेटी के पूर्व राव मानसिंह, जिला परिषद गुरुग्राम के पूर्व उप प्रमुख संजीव यादव, डा. दयाराम यादव, मास्टर जीतराम यादव, महाबीर सिंह यादव, मनोज बंसल, सुभाष सैनी, कालू सैनी आढ़ती, कृष्ण चौहान , दिनेश सैनी, जगदीश यादव फौजी, राजेंद्र यादव, ओमसिंह यादव आदि मौजूद थे।