जनता मांगे उप मंडल फर्रुखनगर : जारी है हस्ताक्षर अभियान !

फर्रुखनगर (नरेश शर्मा) : उप मंडल की मुहिम को मुकाम तक पहुंचाने के लिए इलाके के लोगों द्वारा किए जा रहे अथक प्रयास सफल होते नजर आ रहे है। जिससे इलाके लोग पूरे उत्साह के साथ हस्ताक्षर अभियान को जारी रखे हए है। उनका मानना है कि उनके द्वारा उठाई गई मांग को जब तक एकजुटता की ताकत प्रदान की जाएगी तब तक सरकार द्वारा फर्रुखनगर को उप मंडल का दर्जा देने की घोषणा और फर्रुखनगर में सम्बधित अधिकारियों के बैठने की व्यवस्था नहीं की जाती है।
झम्मन यादव, नीरज सैनी, सोनू खोवाल, सुबोध, राज कुमार, लोकेश , रोहित यादव, कपिल कुमार, आदि का कहना है कि फर्रुखनगर इलाका हर मायने में उप मंडल बनने का अधिकार रखता है। करीब ढाई लाख की जनसंख्या को अपने आगोस में समेटे फर्रुखनगर इलाका और उसके अंर्तगत आने वाले सभी 55 गांव और 500 से अधिक ढाणियों में रहने वाले लोगों को सरकार द्वारा दी गई तहसील, खंड कार्यालय, थाना, कृषिण, शिक्षा, उप खजाना, अनाज मंडी, सब्जी मंडी , बिजली दफ्तर, सीएचसी आदि सुविधाओं का लाभ उठा रहे है। लेकिन उप मंडल स्तरीय सुविधाओं के लिए उन्हे 25 से 30 किलो मीटर दूरी पर स्थित पटौदी उप मंडल के चक्कर लगाने पड़ रहे है।
फर्रुखनगर इलाके का उम्मीद से ज्यादा विस्तार तेजी से हो रहा है। जिसके चलते यहां जमीन संबधित कोर्ट के ज्यादा हो गए है। उनके निपटारे के लिए उन्हें पटौदी के चककर लगाने पड रहे है। अगर फर्रुखनगर को उप मंडल का दर्जा मिल जाता है तो इलाके के लोगों के घर बैठे ही एक ही छत के नीचे सभी कार्य आसानी से हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि उप मंडल अब इलाके की जरुरत बन गई है। इस मुहिम को सिरे चढाने के लिए इलाके के लोग पिछले दो दशकों से मांग करते आ रहे है। अगर फर्रुखनगर को सरकार उप मंडल का दर्जा देती है तो यह इलाका उन्नतशील इलाकों में शुमार हो जाएगा। विकास ही बल्कि रोजगार के मामले में भी अग्रणी पंक्ति में शामिल होगा।