उप मंडल की फाईल की चाल धीमी कर रहे अधिकारी : वेद प्रकाश शर्मा पातली

फर्रुखनगर (नरेश शर्मा) : मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटटर, केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह , विधायक सत्यप्रकाश जरावता, विधायक राकेश दौलताबाद द्वारा भले ही फर्रुखनगर इलाके के लोगों की उप मंडल बनाने की मुहिम को सही ठहरा कर उसकी पैरवी की जा रही हो, लेकिन सम्बंधित विभाग के अधिकारी सीएम के आदेश के बाद भी उप मंडल की फाईल पर रिर्पोट तैयार करके भेजने में लेटलतीफी बरत रहे है। जिसके चलते इलाके के लोगों में भारी रोष व्याप्त है।
वरिष्ट समाजसेवी वेद प्रकाश शर्मा पातली का कहना है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटटर, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, विधायक सत्यप्रकाश जरावता, विधायक राकेश दौलताबाद ने तो फर्रुखनगर को उप मंडल बनाने की दमदार पैरवी कर दी है। लेकिन अधिकारियों द्वारा इसकी फाईल तैयार करके समबंधित विभाग को अभी तक नहीं दी गई है। जिसके चलते उप मंडल की मुहिम की चाल धीमी पड़ रही है। जिसके चलते क्षेत्रवासियों में प्रशासन के ढ़लमुल रवैये के चलते रोष व्याप्त है।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि अगर इसी प्रकार फर्रुखनगर इलाके की उपेक्षा चलती रही तो इस सरकार में भी इलाके की वर्षों पुरानी मांग पूरी होने के आसार नहीं है। जबकि फर्रुखनगर इलाका उप मंडल का दर्जा पाने का अधिकार रखता है। यह इलाके की मांग नहीं बल्कि जरुरत है। अगर इसी प्रकार लेटलतीफी बरती गई तो इलाके के लोग विरोध स्वरुप धरना प्रर्दशन के लिए मजबूर हो सकते है। उन्होंने बताया कि फर्रुखनगर इलाका साईबर सिटी फर्रुखनगर का एक एतिहासिक महत्व रखता है। इसकी धरा पर जन्मे वीरों की शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। लेकिन राजनीतिक उपेक्षा के चलते यह हैरीटेज सिटी फर्रुखनगर उपेक्षा का दंश झेल रहा है। पिछले दो दशकों से इलाके की जनता उप मंडल की मांग करती आ रही है। लेकिन सरकारों द्वारा इस इलाके की जनता को केवल झूठा आश्वासन ही दिया गया है। लेकिन सांसद, विधायकों द्वारा की गई पैरवी से इलाके के लोगों को कुछ आस बंधी हुई है। लेकिन प्रशासनिक अधिकारी इस मुहिम को ठंडे बस्ते में डालने का मन बनाये हुए है।