धूमधाम से मनाई डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती !

फर्रुखनगर (नरेश शर्मा) : फर्रुखनगर के चांद नगर रोड स्थित बाबा भीमराव अंबेडकर पार्क मे बुधवार को संविधान के निर्माता डाँ बीआर अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान उनकी आदमकद प्रतिमा केे समक्ष द्वीप प्रज्वलित कर केक काटा गया। मुख्य अतिथि के रूप में नपा चेयरपर्सन सुमन यादव उपस्थित रही।
इस अवसर पर किसान नेता राव मानसिह, बीजेपी मंडल अध्यक्ष दौलतराम, नपा उप चैयरपर्सन जयंती चौधरी, मंडल महामंत्री शिवचरण सिमार, एडवोकेट संदीप यादव आदि ने अपने उदबोधन मे कहा कि 14 अप्रैल 1891 में जन्मे बाबा साहब की इस वर्ष 130वीं जयंती धुमधाम से मनाई जा रही है। उन्होंने देश से जाति प्रथा और समाज में कुव्यवस्था को खत्म करने में अहम भूमिका निभाई थी। उनका मानना था कि सभी जाति के लोगों को एक जैसा अधिकार मिलना चाहिए ताकि आगे चलकर किसी भी प्रकार भेदभाव ना हो। उन्होंने अपने जीवन काल में कई महत्वपूर्ण आंदोलनों में भी हिस्सा लिया। एक दलित परिवार से आने वाले बीआर अंबेडकर ने अपने जीवन में बहुत यातनाएं झेलीं लेकिन कभी किसी कमजोर का साथ नहीं छोड़ा। यही वजह है कि वे आज भी लोगों के दिलों में जिंदा हैं।
उन्हें आज भी उतने ही आदर और सम्मान के साथ याद किया जाता है। उन्होंने ना सिर्फ आजादी की लड़ाई में अहम भूमिका निभाई बल्कि सम्पूर्ण राष्ट्र के लिए संविधान निर्माण की भी जिम्मेदारी उठाई। 31 मार्च 1990 को उन्हें मरणोपरांत सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। ग्रामीणों की ओर से अतिथियों को शाल, फूलमाला, पुष्पगुच्छ एवं पगड़ी बांधकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम मे नपा पार्षद बबली, पार्षद वीना, पार्षद डाँक्टर अशोक कोहली, पार्षद जसवंत, पार्षद हेमवती, पार्षद रामसिंह, पार्षद कप्तान, अशोक धानावास, होशियार सैनी, सोनू यादव खेडा, देवदास दहिया, समाज सेवी रायसिंह, भीमसिंह सारवान, विनोद प्रधान, कुलदीप कटारिया, अशोक सैनी, देवकरण आदि सहित काफी गणमान्यजन मौजूद रहे।