क्राइमहरियाणा

बदबूदार पानी सप्लाई होने पर बिफरे लोग, जाम लगाया, मटके फोड़े !

फर्रुखनगर (नरेश शर्मा) : खंड के गांव जोडी खुर्द में पेयजल पाईप लाइन से गंदा व बदबूदार पानी सप्लाई होने की समस्या के लेकर ग्रामीण महिलाओं ने गुरुग्राम पटौदी मार्ग पर करीब साढे तीन घंटे तक जाम लगाया और विरोध स्वरुप मटके फोडे। पुलिस के भरसक प्रयासों के बाद भी ग्रामीण महिलाये धरने में डटी रही। मौके पर पहुंचे पटौदी के नायब तहसीलदार प्रदीप पाहुजा, थाना प्रभारी दीपक कुमार व जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रीकि विभाग के अधिकारियों के आश्वासन पर जाम खोला और साथ ही चेतावनी भी दे डाली की जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो फिर से रोड जाम करने के लिए मजबूर हो सकती है।
आशा, कौशल्या, सुशीला, दीपिका, रितेष, चिमन, सुनीता, राधा, निर्मला, राजबाला, प्रियंका, गीता आदि ने बताया कि एक तरफ तो देश के प्रधानमंत्री व प्रदेश के मुख्यमंत्री हर घर नल अभियान के तहत 2022 तक पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने का ऐलान करते है, वहीं जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारी सरकार की योजनाओं को प्लाफ करने में तुले हुए है। उन्होंने बताया कि उनके गांव में पानी की सप्लाई के लिए चार वाटर सप्लाई केंद्र बने हुए है। जब से गांव को नहरी पानी से पीने के पानी की सप्लाई की जा रही है। तभी से गांव में गंदा और बदबूदार पानी सप्लाई किया जा रहा है। इस समस्या को लेकर सम्बंधित विभाग के जेई, एक्सईएन को भी सुचित किया जा चुका है। लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं की। मजबूरी में उन्हे यह कदम उठाना पडा है। गंदे पानी की सप्लाई से गांव में बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। वहीं विभाग द्वारा करीब साढे तीन सौ फीट लम्बी पाईप लाईन अभी तक नहीं बदली है।
मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार प्रदीप पाहवा ने ग्रामणो को आश्वासन दिया कि जल्द ही गांव के सप्लाई के लिए बनाये गए टैंकर की सफाई की जाएगी और समय समय पर यह प्रक्रिया जारी रहेगी और साढे तीन सौ फीट एरिया में भी पई पाइप लाइन डाल दी जाएगी। ताकि ग्रामीणों को स्वच्छ और पर्याप्त पेयजल मिलने में कोई बाधा का सामना ना करना पडे।