क्राइमहरियाणा

शादी का झांसा देकर 18 महीनों तक दुष्कर्म करता रहा बॉस !

गुरुग्राम: एक महिला ने अपने बॉस पर शादी का झांसा देकर 18 महीनों तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर सेक्टर-51 महिला थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गुरुग्राम में स्थित एक निजी कंपनी में काम करती है। साल 2019 में उसके बॉस ने नशीला पदार्थ पिलाकर सेक्टर-38 में दुष्कर्म किया। महिला ने विरोध किया, तो आरोपी ने शादी करने का झांसा दिया। उसके बाद आरोपी ने महिला के साथ जनवरी 2021 तक दुष्कर्म करता रहा। महिला ने आरोप लगाया कि शादी की बात करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी। इसके अलावा आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी। महिला थाना प्रभारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।