क्राइमदेश

दिल्ली के सदर बाजार इलाके में मकान ढहा, मलबे में दबे 5 सुरक्षित निकाले गए !

नई दिल्ली : उत्तरी दिल्ली के सदर बाजार इलाके में मंगलवार सुबह एक मकान के ढह जाने के बाद उसमें रहने वाले लोग मलबे में दब गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने 5 लोगों को बचा लिया। इनमें गंभीर रूप से घायल 3 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
दिल्ली फायर सर्विस के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 10.30 बजे सदर बाजार इलाके में एक मकान ढहने की सूचना मिली थी। इसके तुरंत बाद दमकल की छह गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। उन्होंने कहा कि अब तक पांच लोगों को बचाया गया है, जिनमें से तीन की हालत गंभीर है। उन्होंने कहा कि सर्च ऑपरेशन अब भी जारी है।