Uncategorizedदेशहरियाणा

साइकिल पर ही केदारनाथ धाम पहुंचे फरीदाबाद के मोहित चौधरी

फरीदाबाद : यहाँ की जवाहर कालोनी निवासी 22 वर्षीय मोहित चौधरी ने बुलंद हौसले एवं पक्के इरादों के बल पर दुर्गम रास्तों की चुनौतियों से पार पाते हुए साइकिल पर ही केदारनाथ धाम तक पहुंचे गए और भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लेकर वापस लौट रहे हैं। मोहित की भगवान शिव के प्रति आस्था ऐसी कि उन्हें कठिनाइयों से भरे रास्ते भी आसान लग रहे थे।
मोहित बीए तृतीय वर्ष की परीक्षा देने के बाद 31 अक्टूबर को फरीदाबाद से केदारनाथ के लिए सुबह पांच बजे रवाना हुए थे। प्रतिदिन 100 किलोमीटर से ज्यादा साइकिल चलाने के बाद वह चार नवंबर को केदारनाथ पहुंच गए थे। बुधवार रात दर्शन करने के बाद अब वह वापस फरीदाबाद लौट रहे हैं। मोहित अपने साथ टेंट भी ले गए हैं। सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक साइकिल चलाते हैं और इसके बाद वह अपना टेंट लगाकर आराम करते हैं। केदारनाथ की चढ़ाई शुरू करने से पूर्व पुलिस वाले साइकिल नहीं ले जाने दे रहे थे। उनके मजबूत इरादों देखकर पुलिस वालों ने साइकिल ले जाने की अनुमति दे दी। चढ़ाई के दौरान उबड़-खाबड़ एवं पहाड़ी रास्ते पर साइकिल चलाने में परेशानी आई, पर उनके कदम रुके नहीं। सीढि़यां होने पर साइकिल पर अपने कंधे पर रखकर चढ़ाई की।
डीएवी कालेज के छात्र मोहित ने एनसीसी ली है। दो वर्ष कर्नाटक में हुए नेशनल नौ सैनिक कैंप में स्वर्ण पदक भी जीत चुके हैं और वहीं से ही साइकिल चलाने का शौक लगा। समय बीतने के साथ यह शौक जुनून बन गया। मोहित को साइकिल से ही कालेज आना पसंद हैं। मोहित ने हाल ही में पंजाब द साइकलिस्ट ग्रुप द्वारा आयोजित आनलाइन प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त किया है। करीब एक महीने में मोहित ने आठ हजार किलोमीटर साइकिल चलाई थी और उन्हें प्रथम पुरस्कार के रूप में 11 हजार रुपये मिले थे।
मोहित वर्ष 2018 में ग्रीष्म अवकाश मनाने के लिए मसूरी साइकिल से गए थे और एक सप्ताह छुट्टी मनाने के बाद साइकिल से ही वापस लौटे थे। इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा और केदारनाथ साइकिल से जाने का संकल्प लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *