तैयारी पूरी : प्योर हार्ट्स संस्था और स्वास्थ्य विभाग मिलकर पर्यावरण दिवस पर महिलाओं को करेंगे सम्मानित
– जिन महिलाओं ने पैड को छोड़कर मेंस्ट्रूअल कप अपनाया, उन्हें पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के योगदान में दिया जाएगा सम्मान
गुरुग्राम : विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर प्योर हार्ट्स संस्था और गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग मिलकर स्वच्छता की ओर एक कदम आगे बढ़ा रहा है। आगामी 5 जून यानी बुधवार को फरुखनगर स्थित सरकारी अस्पताल में उन महिलाओं के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है, जिन्होंने पर्यावरण को स्वच्छ बनाने में अपना अहम योगदान दिया है। यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे से एक बजे तक आयोजित किया जाएगा। जिसमें चीफ गेस्ट के तौर पर जिला स्वास्थ्य विभाग के सिविल सर्जन डॉ. वीरेंद्र यादव और गेस्ट ऑफ ऑनर डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. जे पी राजलीवाला भी मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि प्योर हार्ट्स संस्था ने “प्योर हार्ट्स मेरी पहचान” कैंपेन की शुरुआत वर्ष 2020 से शुरू की। कोविड के दौरान शुरू की गई इस मुहीम में स्वास्थ्य विभाग की आशा वर्कर, फ्रंटलाइन वर्कर भी जुड़ी हैं। महिलाएं इस मुहिम से काफी खुश हैं।
प्योर हार्ट्स से शालू जोहर साहनी और पूनम अग्रवाल ने बताया कि “प्योर हार्ट्स मेरी पहचान” द्वारा पिछले कुछ वर्षों से महिलाओं को सैनेटरी पैड मुक्त करने का काम किया जा रहा है। यह महिलाएं पैड छोड़कर अब मेंस्ट्रूअल कप अपना रही हैं। ऐसे में जिन महिलाओं ने खुद को परिवर्तित किया है, उन महिलाओं के सम्मान में पर्यावरण दिवस पर कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। क्योंकि इन महिलाओं ने अपने पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए एक अहम भागीदारी निभाई हैं। प्योर हार्ट्स मेरी पहचान द्वारा अब तक 10000 से अधिक महिलाओं को पैड मुक्त किया जा चुका है। इसमें फरुखनगर की करीब 3000 महिलाएं भी शामिल हैं। ऐसे में यह पर्यावरण दिवस इन महिलाओं के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित कर रहा है।
पर्यावरण दिवस के मौके पर यहां पर मौजूद फरुखनगर की ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के साथ-साथ आशा वर्कर व अन्य फ्रंटलाइन महिलाएं भी मौजूद रहेंगी। उनके लिए अलग-अलग तरह की गतिविधियों को भी आयोजित हो जाएगा। कई फन एक्टिविटी के साथ-साथ उन्हें इस दिन की खासियत के बारे में भी अवगत करवाया जाएगा, वहीं अंत में महिलाओं को सम्मानित किया जाना है।
इस दिन को खास बनाने के लिए संस्था द्वारा संचालित हमारा गुरुकुल के बच्चों द्वारा डेकुरेशन का सामान भी तैयार किया जा रहा है। इन दिनों सेक्टर-50 स्थित हमारा गुरुकुल में समर कैंप का भी आयोजन किया जा रहा है, ऐसे में बच्चों को वेस्ट मटेरियल से कई चीजों को तैयार करना सिखाया जा रहा है। बच्चों द्वारा तैयार इन अलग-अलग सामान का इस्तेमाल पर्यावरण दिवस के इस कार्यक्रम में इस्तेमाल किया जाएगा। बच्चों की ओर से रंग भी रंगे फूलों को भी आपने हाथों से तैयार किया है।