अभेद पराक्रमी और ब्राह्मण कुलभूषण थे भगवान परशुराम: अमित स्वामी
रेवाड़ी : आज यंगमैन्स एसोसियेशन आफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं एशियन बाॅडी बिल्डिंग एवं फिसीक स्पोर्टस फैडरेशन के महानिदेशक अमित स्वामी ने संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ आटो मार्किट स्थित कार्यालय पर आदिदेव भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मनाया। इस अवसर पर भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण कर दीपक प्रज्जवलित किया गया। अमित स्वामी ने अपने सम्बोधन में कहा कि महर्षि जमुनादगी व माता रेनुका के यहां भगवान विष्णु के छठें अवतार भगवान परशुराम का जन्म हुआ। भगवान शिव की घोर तपस्या के बाद भगवान शिव ने इन्हें फरसा (परशु) भेंट किया जिसे ये सदैव धारण करते थे। इसीलिए इनका नाम भगवान परशुराम पड़ा। तेजस्वी और वर्चस्वी भगवान परशुराम सृष्टि के सभी प्राणियों की रक्षा व भला करने वाले और न्याय व नैतिकता के रक्षक थे। शास्त्रों के अनुसार वे चिरंजीवी हैं। क्षमाशीलता जिसका उदाहरण रामायण में लक्ष्मण और भगवान परशुराम के संवाद में मिलता है। दानशीलता जिसका प्रमाणित उदाहरण है कि अश्वमेघ यज्ञ कर सम्पूर्ण पृथ्वी को जीतने के बाद अपने गुरू को दान कर स्वयं महेन्द्रु पर्वत पर तपस्या करने चले गए। यह किदवंती बिल्कुल गलत है कि भगवान परशुराम क्षत्रियों के खिलाफ थे। वे आतातायीयों व अत्याचारियों के नाशक थे। उन्होंने सहस्त्रबाहु व उसके वंश का इसीलिए समूल नाश किया क्योंकि उन्होंने तपस्या में बैठे उनके पिता महर्षि जमुनादगी की हत्या कर दी थी। अमित स्वामी ने और उपस्थित सभी साथियों ने भगवान परशुराम को नमन करते हुए उनसे विश्व कल्याण और शांति की प्रार्थना की। इसके पश्चात् प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर विजय शर्मा, रविन्द्र शर्मा, रोहित शर्मा, गौरव हरित, मनीष यादव, मनोज यादव, ईश्वर पहलवान, पारस चैधरी, मनीष गुप्ता, ललित गुप्ता, अखिल स्वामी, रोहताश, कपिल, प्रतीक शेखावत, राजबीर सिंह आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।