पत्रकार संजय यादव को फिर मिली प्रधान की जिम्मेदारी !

-जर्नलिस्ट एसोसिएशन गुरुग्राम की दो साल के लिए नई कार्यकारिणी गठित
-पत्रकारों के हित में बेहतर कार्य कर रही है एसोसिएशन
गुरुग्राम। बुधवार को जर्नलिस्ट एसोसिएशन गुरुग्राम की नई कार्यकारिणी का दो साल (2023-2025) के लिए सर्वसम्मति से चुनाव कर लिया गया। कार्यकारिणी में कुछ नए सदस्यों को शामिल किया गया है तो कुछ पुराने सदस्य ही पदों पर रखे गए हैं। कार्यकारिणी के गठन के साथ ही सभी सदस्यों ने पत्रकारों के हित में कार्य करने की बात कही।
जर्नलिस्ट एसोसिएशन गुरुग्राम का वर्ष 2019 में गठन किया गया था। कोरोना महामारी के समय एसोसिएशन के कार्य बाधित रहे, लेकिन कोरोना महामारी के बाद 2022 से एसोसिएशन की सक्रियता बढ़ी। 2021 में कार्यकारिणी के गठन के बाद 31 दिसम्बर 2022 को पदाधिकारियों का कार्यकाल समाप्त होने के साथ ही अब आगामी दो साल के लिए कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। इसमें फिर से संजय यादव को प्रधान की जिम्मेदारी दी गई।
कार्यकारिणी में सत्येन्द्र सिंह वरिष्ठ उप-प्राधन, राज वर्मा एवं धर्मवीर शर्मा उप-प्रधान, सोनू यादव महासचिव, बागीश झा एवं अभिषेक सचिव, शुभम अरोड़ा एवं प्रियंका दुबे मेहता सह-सचिव, राम खटाना कोषाध्यक्ष, संजय चौहान कार्यालय सचिव व संजय कुमार मेहरा को सर्वसम्मति से प्रवक्ता चुना गया। स्क्रीनिंग कमेटी में अनिल भारद्वाज, मनोज कुमार, राजेश यादव, धर्मेंद्र कौशिक को शामिल किया गया है। चुने गए सभी पदाधिकारियों को एसोसिशन के सदस्यों ने मिठाई खिलाकर बधाई दी।
इस अवसर पर एसोसिएशन की ओर से पत्रकार हित में किए जा रहे कार्यों पर भी चर्चा हुई। प्रधान संजय यादव ने कहा कि जो भी कार्य वर्तमान में पाइपलाइन में हैं, उन्हें सिरे चढ़ाया जाएगा। इस अवसर पर पदाधिकारियों के अलावा एसोसिएशन के सदस्य अभिषेक अग्रवाल, बलराज दायमा, दिनेश कुमार, मयंक तिवारी, नीरज अम्बावता, संजय राठौर, देवेंद्र भारद्वाज, अनिल भारद्वाज, आदित्य राज, ईश्वर शर्मा, प्रवीन कुमार, प्रवीण कुमार जमदग्नि, प्रवीन शर्मा, योगेश कुमार, प्रदीप निराला, संजय यादव, गौरव तिवारी, गौरव चौधरी, राजकुमार राजू चित्रा आदि मौजूद रहे।