करनाल में 11 को जुटेगा ब्राह्मण समाज : जीएल शर्मा

— प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री मनोहर लाल होंगे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि
— तैयारियों को लेकर भगवान परशुराम भवन में हुआ ब्राह्मण सम्मेलन
गुरुग्राम : अपनी एकजुटता और ताकत दिखाने के लिए प्रदेश का ब्राह्मण समाज 11 दिसंबर को सीएम सिटी करनाल में जुटेगा। ब्राह्मण महाकुंभ के नाम से होने वाले कार्यक्रम में गुरुग्राम सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से हजारों की संख्या में ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधि हिस्सेदारी करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भगवान परशुराम भवन में ब्राह्मण समाज का सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता ब्राह्मण समाज के विभिन्न संस्थाओं से जुड़े एवं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डेयरी विकास प्रसंग के पूर्व चेयरमैन जीएल शर्मा ने की। आदर्श ब्राह्मण सभा द्वारा आयोजित इस बैठक में मुख्यमंत्री के मुख्य सचिव एवं एचएसआईआईडीसी के इंडस्ट्रियल कोऑर्डिनेटर सुनील शर्मा, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के शैलेंद्र पांडे, अर्जुन शर्मा भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सम्मेलन में आदर्श ब्राह्मण सभा के वरिष्ठ पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग पहुंचे।
जीएल शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि ब्राह्मण महाकुंभ अपनी तरह का अनोखा कार्यक्रम होगा। इसमें प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री मनोहर लाल बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। शर्मा ने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समाज के सभी बंधुओं का सहयोग जरूरी है। इसलिए सभी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। बैठक के दौरान कार्यक्रम आयोजन के लिए एक विशेष कमेटी का गठन किया गया। कमेटी में शामिल गणमान्य जनों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई है। बैठक में योगेश कौशिक, आदर्श ब्राह्मण सभा के जिलाध्यक्ष आरपी कौशिक, पूर्व जिला अध्यक्ष रामनिवास वत्स, राजकिशन कौशिक, भागीरथ भारद्वाज, महेश वशिष्ठ, बेनी प्रसाद गौड़, डीपी शर्मा,प्रतीक शर्मा, सुमित शर्मा, पुनीत शर्मा सहित बड़ी संख्या प्रतीक शर्मा, सुमित शर्मा, पुनीत शर्मा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य जन उपस्थित रहे।