प्योर हार्ट संस्था ने चलाया मिट्टी बचाओ अभियान !
गुरुग्राम : मिट्टी बचाओ अभियान को लेकर निरवाना कोर्टयार्ड में प्योर हार्ट संस्था की ओर से शहर के लोगों को जागरूक किया गया। जिसमें संगीत, नाटक, नृत्य और कार्यशाला से शहर के लोग जुड़े। साथ ही अलग-अलग क्षेत्र के आए कलाकार भी यहां पर शामिल हुए ताकि मिट्टी बचाओ अभियान को लेकर अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जा सके। यहां पर बस्ती में रहने वाले बच्चों ने भी लोगों को मिट्टी बचाओ को लेकर अपील की।
शनिवार देर शाम यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां पर प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना जयश्री आचार्य के छात्रों, रसिक परफॉर्मिंग आर्ट्स द्वारा नृत्य प्रदर्शन ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। संगीत के माध्यम से गायक नीलाद्रि चक्रवर्ती की अपील को काफी सराहा गया। कलाकार अपर्णा बनर्जी ने जागरूकता बढ़ाने के लिए अपनी कला का इस्तेमाल किया और कई उत्साही युवाओं और बस्ती के बच्चो को इसमें शामिल किया। क्रॉकरी बैंक की संस्थापक समीरा सतीजा ने मिट्टी को फिर उपजाऊ बनाने के लिए घर पर खाद बनाने के आसान तरीकों के बारे में बताया। और मानी साइंटिस्ट पूर्णिमा गायोंकर ने मिट्टी के गुणों को दर्शाया। इसके साथ ही गुड़गांव के “हमारा गुरुकुल” के बच्चों ने जीवंत नुक्कड़ नाटक किया, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्योर हार्ट्स के बच्चों (प्रज्ञान, सुहन्ना, आयशा, सायशा, उदयवीर, अन्निका, निमिशा, रब्बानी, सांवी, माया, कनव) द्वारा नुक्कड़ नाटक में मिट्टी बचाने की चिंताओं और समाधानों पर विचार किया गया और बताया कि यह हमें कैसे पोषण देती है। नुक्कड़ नाटक में दर्शाया जाएगा की 40/50 साल पहले एक संतरे में जितना पोषण मिलता था, अब वो 8 संतरों को खा के मिलता है, जैविक तत्त्व से भरी मिट्टी विलुप्त हो रही है। तभी हम विटामिन C और बाकी न्यूट्रिएट्स की शरीर में पुष्टि के लिए गोलियां खाते है। अगर मिट्टी जैविक तत्व से भर दे, तो यह मिट्टी हमें बचाएगी।
प्योर हार्ट संस्था की ओर से शालू जौहर सहानी ने बताया कि मिट्टी एक नए जीवन को पोषण देती है उसको बचाने और हर एक तरह से आने वाली पीढ़ियों को इस बारे में जागरूक करने के लिए इस एक अभियान की शुरुआत है। प्योर हार्ट्स ने इस महत्वपूर्ण प्राकृतिक संसाधनों के सचेत उपयोग और पुनःपूर्ति के लिए एक मजबूत अपील करने के लिए सेव सॉयल/मिट्टी बचाओ के साथ हाथ मिलाया है। दुनिया भर में, मिट्टी खत्म रही है, लगभग 52% कृषि योग्य मिट्टी पहले ही खराब हो चुकी है। हम इसे न केवल कृषि रसायनों के साथ जहर दे रहे हैं, बल्कि भू-आवरण के नष्ट होने के कारण धीरे-धीरे मिट्टी को खो रहे हैं। जिससे भोजन में सूक्ष्म पोषक तत्व घटते जा रहे हैं। दूसरी ओर मानव आबादी में विस्फोट जारी है। ऐसा अनुमान है कि अगर हम इस लापरवाह तरीके को जारी रखते हैं, तो 60 वर्षों में सारी ऊपरी मिट्टी नष्ट हो जाएगी।
इसी के चलते प्योर हार्ट्स के बच्चे, ईशा फाउंडेशन के कई प्रतिष्ठित हस्तियों के साथ मिलकर इस महत्वपूर्ण कारण के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए एक साथ आई हैं।