फर्रूखनगर में दौलत राम की अध्यक्षता में हुई मंडल कार्यकारिणी बैठक

फर्रूखनगर (नरेश शर्मा ) : फर्रूखनगर मंडल में मंडल कार्यकारिणी बैठक मंडल अध्यक्ष दौलत राम की अध्यक्षता में हुई जिसमें मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष गार्गी कक्कड़,मुख्य प्रवक्ता सचिन शर्मा जिला सह मीडिया प्रभारी, मंडल पालक मनीष यादव प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाजपा रहे बैठक में जिला अध्यक्ष गार्गी कक्कड़ ने सभी पदाधिकारियों को आने वाले कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से बताया वह सभी कार्यकर्ताओं से निवेदन किया की पार्टी को बूथ सत्र तक मजबूत करें।मुख्य प्रवक्ता सचिन शर्मा व बूथ पालक मनीष यादव ने सभी को भारतीय जनता पार्टी की रीति नीतियों से अवगत कराया व सभी नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का कार्यकर्ताओं से आग्रह किया इस मौके पर मंडल अध्यक्ष दौलत राम ने अपने मंडल में किए गए कार्यों को विस्तार से सभी के सामने रखा व आगे मंडल को मजबूत किस प्रकार बनाया जाए इसको लेकर सभी अतिथियों को व कार्यकर्ताओं को अवगत कराया। जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा गुरुग्राम विधानसभा प्रभारी युवा मोर्चा मनीष सैदपुर ने दिव्य काशी भव्य काशी प्रस्ताव को कार्यकर्ताओं के सामने रखा मंडल प्रभारी वेदपाल यादव व युवा मोर्चा मंडल महामंत्री सुमित यादव ने प्रस्ताव पर समर्थन करते हुए अपना संबोधन रखा। सभी मोर्चों के अध्यक्षों ने अपने अपने कार्य के बारे में सभी को बताया युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष ललित गाडौली ने मुख्य बात युवाओं के द्वारा ब्लड डोनेशन कैंप प्लाज्मा कैंप लगाए उनके बारे में बताया,महिला मोर्चा अध्यक्ष सीमा कौशिक ने महिलाओं के द्वारा किए गए सफाई अभियान राखी के कार्यक्रम के बारे में मुख्य से बताया,किसान मोर्चा अध्यक्ष केवल भारद्वाज ने सभी को किसान हित में किए गए सरकार द्वारा निर्णय को जनता के सामने रखा,ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष डॉ पवन यादव ने ओबीसी मोर्चा में किए गए विभिन्न विभिन्न कार्यों को अवगत कराया व साहिल ने मुख्यमंत्री द्वारा की कई नई योजन को कार्यकर्ताओं को बताया।इस मौके पर जिला सचिव जयंती चौधरी, राव मानसिंह,जिला महामंत्री एससी मोर्चा ज्ञानचंद मास्टर,ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष समय सिंह,मंडल महामंत्री शिवचरण सिमर,अशोक व मंडल उपाध्यक्ष,सचिव,मीडिया प्रभारी,कोषाध्यक्ष,बूथ पालक,बूथ अध्यक्ष व मोर्चों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।