देशराजनैतिकहरियाणा

जनता मांगे उप मंडल फर्रुखनगर : जनता की पहली प्राथमिकता बनी उप मंडल !

फर्रुखनगर (नरेश शर्मा ) : हैरीटेज सिटी फर्रुखनगर को उप मंडल का दर्जा मिलना पिछडेपन से छुटकारा तो दिलाएगा ही साथ में युवाओं, किसानों, व्यपारियों, दुग्ध उत्पादक, कामगारों को भी रोजगार मिलने व बढौतरी के अवसर मिलेंगे। इलाके की जनता की पहली प्राथमिकता फर्रुखनगर को उप मंडल का दर्जा दिलाने की है। जिसके चलते पूरे इलाके में उप मंडल की मांग को लेकर हर वर्ग के लोग अपने अपने स्तर पर मांग उठा रहे है और सरकार के नाम ज्ञापन सौंप रहे है। जिससे सरकार भी पिछडे इलाके के उत्थान के बारे में सचेत नजर आ रही है। सरकार द्वारा अभी तक की गई कार्रवाई से इलाके के लोग काफी खुश नजर आ रहे है।
अधिवक्ता कृष्ण यादव मौहम्मदपुर, आशिष यादव, मुकेश सैनी, राव महेंद्र सिंह फाजिलपुर, सुरेंद्र सैनी फर्रुखनगर, गौरव मेहंदीरत्ता आदि का कहना है कि हैरीटेज सिटी फर्रुखनगर खंड को उप मंडल बनाने की घोषणा शेष है। उप मंडल कार्यालय भवन आदि की पर्याप्त व्यवस्था है। अब इंतजार है तो उप मंडल का दर्जा और अधिकारियों के बैठने का।
उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही खंड फर्रुखनगर को उप मंडल का दर्जा दिया जा सकता है। जिससे क्षेत्रवासियों को दूर दराज उप मंडल कार्यालय संबंधित कार्य के लिए पटौदी नहीं जाना पड़ेगा। इधर, फर्रुखनगर खंड में जिन 55 गांवों को शामिल किया है, वह जिला मुख्यालय से करीब 30 किलो मीटर तो उप मंडल पटौदी से 25 किलो मीटर दूरी पर स्थित है। संबंधित क्षेत्र के गांवों को अपने कार्यों को करवाने के लिए काफी समय खर्च करना पड़ता था। इसीलिए लंबे समय से फर्रुखनगर को उप मंडल बनाए जाने की मांग की जा रही है। सरकार द्वारा अगर इलाके के लोगों की मांग पर नए उप मंडल की सौगात मिल जाती है तो ग्राम पंचायतों के कार्य तेजी से हो पाएंगे। साथ ही सरकार के स्तर पर बजट भी पहले के मुकाबले अधिक मिलेगा। लोगों के कार्य आसानी से एक ही छत के नीचे होनें लगेंगे।