जनता मांगे उप मंडल फर्रुखनगर : रिर्पोट तैयार करने में देरी से लोगों में पनपने लगा रोष !

फर्रुखनगर (नरेश शर्मा) : फर्रुखनगर उप मंडल की मांग धीरे धीरे आंदोलन का रुप लेती जा रही है। लोगों का मानना है कि प्रदेश सरकार की नियत तो फर्रुखनगर को उप मंडल का दर्जा देने की है। सरकार द्वारा सांसद राव इंद्रजीत सिंह के नाम मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा जारी पत्र से स्पष्ट हो गया है। लेकिन अधिकारियों द्वारा फर्रुखनगर उप मंडल की रिर्पोट तैयार करने में बरती जा रही देरी से लोगों में रोष व्याप्त है। इलाके के सम्मान की लडाई लड़ने के लिए सभी वर्ग के लोग एकजुट है। अगर आंदोलन, महापंचायत की आवश्यकता पड़ी तो गुरेज नहीं करेंगे।
किसान नेता राव मानसिंह, श्रवण सिंह राठी मुबारिकपुर, राधे श्याम सैनी फर्रुखनगर , गौतम यादव मौहम्मदपुर, अमित सैनी गोविंद, आदि का कहना है कि फर्रुखनगर को उप मंडल बनाने की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों ने आंदोलन तेज तेज कर दिया है। इसमें स्थानीय सांसद, विधायक ,समाजसेवी, शिक्षक, अधिवक्ता, लम्बरदार, किसान और प्रमुख व्यापारी भी भागीदारी निभा रहे। सभी एक स्वर से फर्रुखनगर को उप मंडल बनाने की मांग कर रहे है। साथ ही मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की भी चेतावनी दे रहे है।
उन्होंने बताया कि फर्रुखनगर को उप मंडल बनाने की मांग को लेकर पिछले दो दशक से क्षेत्र के लोग लगातार संघर्षरत है। सांसद राव इंद्रजीत सिंह, विधायक सत्यप्रकाश जरावता, विधायक राकेश दौलताबाद, मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटटर और जिला उपायुक्त गुरुग्राम यस गर्ग समेत शासन प्रशासन को पत्रक सौंपा गया। इस मुद्दे पर सरकार अभी तक की जा रही कार्रवाई के इलाके के लोगों में काफी उत्साह और खुशी की लहर है। पूर्व की सरकारों द्वारा जनता से काफी वादाखिलाफी की गई। जिससे यह इलाका उन्नति और विकास के पथ से फिसल कर पिछडेपन का शिकार हो गया है।
उन्होंने बताया कि पूर्व की सरकारों में उठाई गई मांगों के बदले इलाकावसियों को केवल आश्वासन ही दिया गया था। फर्रुखनगर को उप मंडल का दर्जा मिलता है तो पूरे क्षेत्र में विकास को गति मिलेगी। युवाओं को रोजगार के संसाधन मुहिया होंगे।