जनता मांगे उप मंडल फर्रुखनगर : उप मंडल का दर्जा होगा इलाके का सौभाग्य !
फर्रुखनगर (नरेश शर्मा) : फर्रुखनगर इलाका काफी पिछडा हुआ है। इसकी उन्नति के द्वारा कई खोलने के प्रयास किए गए है। लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल द्वारा पिछडा उद्योग क्षेत्र घोषित किए जाने के बाद भी अभी तक यहां कोई बढ़ा कारखाना लगना तो दूर छोटी मोटी फैक्टरियां भी नही लगाई गई। जिसके चलते इलाके के युवा उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बावजूद भी रोजगार की तलाश में दर दर भटक रहे है। अगर फर्रुखनगर इलाके को सरकार उप मंडल का दर्जा देती है तो यह इलाके के लोगों के लिए सौभाग्य की बात होगी।
राजीव मंगला, अशोक बंसल, राज कुमार चौहान बसुंडा, पूर्व सरपंच राजेश यादव मौहम्मदपुर, गौरव तायल, विजय पाल चौहान महचाना आदि का कहना है कि किसी भी इलाके की उन्नति के द्वारा तब तक नहीं खुलते जब तो उस इलाके पर सरकार का हाथ और साथ ना हो। क्षेत्रवासी पिछडेपन को दूर करने की मांग पिछले दो दशक से संर्घष करते आ रहे है। लेकिन सीएम दरबार में मजबूत पकड नहीं होने के कारण मामला ठंडे बस्ते में पड़ा है। उन्होंने बताया कि यह इलाका हर मायने में उप मंडल बनने योग्य है। सभी नोरम भी पूरा करता है। लेकिन यह इलाके का दुर्भाग्य ही कहा जा सकता है कि अभी तक इलाके को जो सम्मान मिलना चाहिए था उससे वंचित रह गया है।
उन्होंने बताया कि इस बार इलाके के लोगों ने पूरे दमखम के साथ उप मंडल बनाने की मांग उठा रखी है। जिसका जनता ही नहीं उनके चुने हुए जनप्रतिनिधि भी सर्मथन कर रहे है। जिससे पूरे इलाके को जनप्रतिनिधहयों और मुख्यमंत्री द्वारा की जा रही कार्रवाई पर पूरा भरोसा है कि फर्रुखनगर को उसका सम्मान खटटर सरकार में जल्द ही मिल जाएगा। उप मंडल की घोषणा होना इलाके के लिए दीपावली पर्व जैसी अनुभूति होगी। उन्होंने बताया कि उप मंडल की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान और ज्ञापन देने का दौर जारी रहेगा। इस बार इलाके की जागरुक जनता कोई कोताही नहीं बरतना चाहती है। उन्होंने बताया कि इस मुहिम को सफल बनाने के लिए अगर धरना प्रर्दशन, भूख हडताल, महा पंचायत करने की नौबत आई तो इलाके के लोग पीछे नहीं हटेंगे।