हरियाणा युवा कांग्रेस ने दीपक चोटीवाला को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

गुरुग्राम: हरियाणा युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व हरियाणा प्रभारी दीपक भाटी चोटीवाला को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मनीष खटानना ने बताया कि दीपक भाटी चोटीवाला ने देशभर में युवा कांगे्रस को मजबूत करने के लिए काफी कार्य किया है और संगठन से युवाओं को जोडक़र कांग्रेस को सशक्त बना रहे हैं।
उन्होंने कहा कि दीपक भाटी कांगे्रस के हर कार्यकर्ता को साथ लेकर चल रहे हैं और कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचा रहे हैं। उनके आने के बाद कांग्रेस में मजबूती आई है। युवा होने के साथ साथ वह परिपक्व राजनेता भी हैं। उन्हें ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी का सदस्य भी बनाया गया है।