नहीं रहे कांग्रेस नेता मोती लाल वोरा : कल जन्मदिन मनाया आज कहा दुनिया को अलविदा !

नई दिल्ली : कांग्रेस के वरिष्ठ एवं वयोवृद्ध नेता मोती लाल वोरा का दिल्ली में आज निधन हो गया। वह 93 वर्ष के थे। वोरा ने कल ही अपना जन्मदिन मनाया था। वह केंद्रीय मंत्री और यूपी के राज्यपाल भी रह चुके थे। वह मध्यप्रदेश के सीएम थी रह चुके थे।
कांग्रेस पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ताओं ने उनके निधन पर गहरा दुःख जाहिर किया है| सभी ने परम पिता परमेश्वर से प्रार्थना कि है पुण्य आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें |