मिलावट खोरों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग का विशेष अभियान शुरु
फर्रुखनगर (नरेश शर्मा ) : दीपावली पर्व पर मिलावट खोरों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष अभियान शुरु कर दिया गया है। ताकि लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड करने वाले लोगों पर शिंकजा कसा जा सके। फूड सैफ्टी इंस्पैक्टर दीपक कुमार की अगुवाई में गुरुवार देर सांय स्वास्थ्य विभाग की टीम ने फर्रुखनगर में हलवाईयों की दुकानों पर छापेमारी करके शहर की पांच दुकानों से खोये की बनी मिठाईयों के पांच नमुने भरे और मौके पर ही सील करके उन्हें जांच के लिए लैब भेज दिया है।
फूड सैफ्टी इंस्पैक्टर दीपक कुमार ने बताया कि त्योहारों के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। गुरुवार को फर्रुखनगर नगर पालिका क्षेत्र में अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान खोये से बनी मिठाईयों के कुल 5 नमूने भरे गए हैं। जिन्हें जांच के लिए भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग समय समय पर मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान चलाता रहता है। उन्होंने बताया कि मिठाईयों के लिए गए नमूनों को जांच के लिए लैबोरेट्री भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।