गुरुग्राम में शुरू हुआ हैफेल इंडिया का सबसे बड़ा डिजायन सेंटर

-हैफेल का यह भारत में शुरू हुआ है 9वां सेंटर
गुरुग्राम: इंटीरियर सॉल्यूशंस के क्षेत्र में ब्रांड हैफेल ने देश में अपना सबसे बड़ा और 9वें डिजाइन सेंटर लॉन्च करके भारत में एक नई यात्रा की शुरुआत की है। गुरुग्राम के एम3एम 65वीं एवेन्यू गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड स्थित यह फ्लैगशिप डिजाइन शोरूम दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र के आर्किटेक्ट, इंटीरियर डिजाइनर, डेवलपर्स और घर मालिकों के लिए एक गहन, अनुभव-आधारित गंतव्य के तौर पर बनाया गया है।
शोरूम का उद्घाटन हैफेल साउथ एशिया के मैनेजिंग डायरेक्टर फ्रैंक श्लोडर ने सीनियर लीडरशिप टीम के साथ मिलकर किया। यह गुरुग्राम के आर्किटेक्चर, इंटीरियर डिजाइन, रियल एस्टेट डेवलपमेंट और आधुनिक शहरी जीवन के एक उभरते केंद्र के रूप में बढ़ते महत्व को दर्शाता है। हैफेल के समाधानों को अलग-अलग उत्पादों के प्रदर्शन के बजाय पूर्ण, वास्तविक-जीवन अनुप्रयोगों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है। हैफेल साउथ एशिया के मैनेजिंग डायरेक्टर फ्रैंक श्लोडर ने कहा कि डिजाइन से जुड़े निर्णय तभी वास्तव में सार्थक होते हैं, जब समाधानों को उनके वास्तविक संदर्भ में अनुभव किया जा सके। जैसे-जैसे जीवनशैली और कार्यस्थल विकसित हो रहे हैं, इंटीरियर्स को अधिक दक्षता और अनुकूलनशीलता के साथ प्रतिक्रिया देनी चाहिए।
गुरुग्राम में हमारा फ्लैगशिप डिजाइन सेंटर एक ऐसा सहयोगात्मक मंच है, जहां विचार ड्रॉइंग और स्पेसिफिकेशन से आगे बढक़र वास्तविक जीवन में एकीकृत समाधानों के प्रदर्शन का अनुभव कराते हैं। यह शोरूम उन इंटीरियर समाधानों को आकार देने के प्रति हैफेल की प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जो वास्तव में सबसे अधिक मायने रखते हैं। हैफेल के पोर्टफोलियो में अब किचन और होम अप्लायंसेज, फर्नीचर और रूम लाइटिंग तथा विभिन्न इंटीरियर अनुप्रयोगों के लिए होम सरफेसेज शामिल हैं। जैसे-जैसे डिजाइन प्राथमिकताएं और जीवनशैली निरंतर विकसित हो रही हैं वैसे-वैसे हैफेले की भूमिका भी व्यक्तिगत उत्पादों की पेशकश से आगे बढक़र ऐसे कनेक्टेड सिस्टम्स प्रदान करने तक विस्तृत हो गई है। यह कार्यक्षमता, दक्षता और समग्र उपयोगकर्ता अनुभव को बेहतर बनाते हैं।