करोड़ों रूपये की धोखाधड़ी में महिला वकील गिरफ्तार
करनाल : करनाल की महिला वकील को कैथल पुलिस ने करोड़ों रूपये की धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार करके उसका 4 दिन की रिमांड लिया है।
बीती रात गिरफ्तार की गई महिला वकील संतोष यादव को स्थानीय अदालत में पेश किया गया और अदालत ने उसका 4 दिन का पुलिस रिमांड दे दिया। इस मामले में महिला के पति सहित 9 अरोपी हैं। उनमें बैंक अधिकारी और सीए व उनके परिजन भी शामिल हैं। मृतक बुजुर्ग हरभजन सिंह राणा के रिश्तेदार कलवेहड़ी गांव निवासी गुरमीत सिंह ने मीडिया को बताया कि स्काॅटलैंड में 40 साल नौकरी करने के बाद बुजुर्ग हरभजन सिंह राणा अपनी पत्नी के साथ साल 2011 में करनाल आकर बस गये थे। उसके बाद उनकी पत्नी की मृत्यु हो गई। वह करीब 25 करोड़ रूपये लेकर आए थे। महिला वकील उनके घर के पास ही रहती थी। उन्होंने बुजर्ग एनआरआई से तालमेल बढ़ाया। आरोप है कि वकील और उनके साथियों ने मिलकर बुजुर्ग की विल तैयार करवाई और करोड़ों रूपये हड़प लिए।
हाईकोर्ट के आदेश के बाद 14 करोड़ रूपये उनकी बेटी को इंग्लैंड वापस भेज दिए गये और 6 करोड़ की रिकवरी की जानी है। मृतक के वकील ने बताया कि 88 साल के बुजुर्ग का पैसा कई बैंकों में ट्रांफर करवाया गया। मृतक की पुत्री रविंद्र करास ने आरोपियों के खिलाफ एसपी को शिकायत दी थी और आरोप लगाया था कि आरोपियों ने करोड़ों की एफडी में अपना नाम साथ जोड़कर राशि अपने खाते में डालकर हड़प ली है।