किसानों को कुचलना लोकतंत्र की हत्या : सुखबीर तंवर
फर्रुखनगर : 4 अक्तूबर। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में कृषी कानूनों का विरोध कर रहे किसानों को कार से कुचलकर निर्मम हत्या कर देना लोकतंत्र की हत्या है। भारतीय जनता पार्टी की केंद्र और राज्य सरकारें कृषी कानूनों के विरोध को तानाशाही तरीके से दबाना चाहती है। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा के पूर्व में दिए गये धमकीपूर्ण ब्यान और उनके बेटे आशीष मिश्रा पर किसानों को कुचलकर मारने के आरोपों के दृष्टिगत मंत्रिमंडल से अविलंब बर्खास्त करके उनके बेटे सहित सभी अपराधियों को गिरफ्तार किया जाये।
मृतक किसानों के परिजनों को तुरंत एक एक करोड़ रुपया मुआवजा एवं योग्यतानुसार सरकारी नौकरी दी जाए। उत्तर प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाया जाये। किसानों की हत्या के विरोध में फरुखनगगर शहर में कैंडल मार्च निकालने के बाद इंडियन नेशनल लोकदल के प्रदेश प्रवक्ता सुखबीर तंवर ने मीडिया से बात करते हुए उपरोक्त वक्तव्य दिया। उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर दुवारा किसान आंदोलन को कुचलने के लिए हर जिले से लठैत तैयार करने वाला ब्यान बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और असवैंधानिक है। मुख्यमंत्री को क्षमायाचना करते हुए अपने पद से त्यागपत्र देना चाहिए।
कैंडल मार्च में सतीश वैध, कैप्टेन देशराज, रामनिवास सरपंच, बिशम्बर थानेदार, जगदेव खेड़ा सहित काफी संख्या में किसान उपस्थित रहे।