सभी को ज्यादा से ज्यादा पेड़ पौधे लगाने चाहिए : डा. पंकज यादव

फर्रुखनगर (नरेश शर्मा) : मानव जीवन में पेड पौधों की क्या महत्वता है इस बात को तो सभी अच्छी प्रकार से जानते है। यह फल, छाया, औषधी, घरेलू सजावटी ही नही बल्कि वायु मंडल में आक्सीजन का सबसे बडा स्त्रोत है। कोरोना काल में आक्सीजन की कमी ने प्राणी जीवन में सत्यता की मोहर लगा दी है। बावजूइ इसके भी हम सभी अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए पेड़, पौधों को निर्बाध गति से काटने में जुटे हुए है। जो भविष्य में प्राणी जीवन के लिए घातक संकेत है। हम सभी को पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा पेड़ पौधे लगाने चाहिए। नैचुरा ग्रीन टैक नर्सरी के संचालक एवं बागवानी विशेषज्ञ डा. पंकज यादव ने ये प्रैस वार्ता में बताया।
उन्होंने बताया कि बढ़ती आबादी और घटते वन क्षेत्र के चलते ग्लोबल वार्मिंग का खतरा ज्यादा बढ़ गया है। जो एक विनाश का संकेत है। इस प्रलय को रोकने के लिए युद्ध स्तर पर पेड पौधों का लगाना और उनकी परवरीश करना अति आश्यक हो गया है। अगर हम सभी अपनी जिम्मेवारी से विमुख हो गए तो वह दिन दूर नहीं जब आने वाली पिढ़ियों को तो छोडिये वर्तमान पिढ़ी भी आक्सीजन के लिए तरस जाएंगी। विश्वव्यापी महामारी कोरोना ने गत दो वर्षों में इस बात का अहसास भी करा दिया है। लोगों को प्राण वायु के लिए किसी प्रकार भटकना पड़ा वह किसी से छिपा नहीं है। उन्होंने बताया कि हम सभी के सामने एक सबसे बड़ी विकट समस्या यह होती है कि घर को पूर्ण रुप से कवंर कर दिया गया है या फिर इतनी जगह नहीं बची की उसमें पेड पौधे लगाएं जा सके। जिसके चलते हम अपनी जिम्मेवारी से विमुख नहीं हो सकते या मात्र बहाना नहीं बल्कि खाना पूर्ति या दिखावे के लिए पर्यावरण प्रेमी बनने का ढ़ोंग रच रहे है। जो सभी के लिए एक खतरे की घंटी है। इसलिए बहाने बाजी को छोड कर वर्तमान और भविष्य का ध्यान रखते हुए अभी से गांव, शहर, मोहल्ले आदि में रिक्त पड़ी सरकारी भूमि , स्कूल, कॉलेज, सामुदायिक केंद्र, धर्मशाला, शमशान भूमि, सड़क के किनारे आदि स्थान पर बरगद, पीपल, नीम, पीलखन, गुजमोहर, पापडी आदि उच्च मात्रा में आक्सीजन प्रदान करने वाले पौधों को लगाए और उनकी देखभाल भी करे। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों के मन में पर्यावरण की सुरक्षा और ताजा आक्सीजन के लिए पेड पौधे लगाने की मंशा होती है। लेकिन घर छोटे, पक्के या फलैंटस में रहने के कारण वह मायुस हो जाते है। इस प्रकार के पर्यावरण प्रेमी अपने घरों की छत, छज्जे, बरामदों, कमरों अंदर आदि स्थानों पर इंडौर प्लांटस जैसे मनी प्लांट, स्पाईडर प्लांटस, एरिका पाम, फाईकस, सिंगोनियम, क्रोटोन आदि को गमलों में लगा कर घर व कमरों का आक्सीजन बढा सकते है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा बोनसाई विधि से विभिन्न प्रकार के फल व छायादार पेडों की समय समय पर कटाई छटाई करके घर की सजावट के साथ साथ वातावरण को शुद्ध रख सकते है। उन्होंने बताया कि पेड पौधे लगाना, सेल्फी लेना और सोशल मिडिया पर उसकों वायरल करके लाईक, कॉमेंटस, शेयर करने से पर्यावरण को स्वच्छ नहीं बनाया जा सकता है। इसके लिए हम सभी को दिखावा नही करते हुए लगाए गए पौधों को समय समय पर खाद, पानी, दवाई के अलावा पशुओं से उनकी सुरक्षा के लिए इंटों , लोहे के जाल, ऐडीमेड सिमेंटीड ट्री गार्ड लगाएं। ताकि वह पौधा बडा होकर आक्सीजन लेवल को तो बढा ही सकता बल्कि हम सभी की जरुरतों जैसे छाया, फल, फूल या अन्य औषधी के रूप में मददगार भी साबित होगा। उन्होंने आमजन से अपील हुए कहा कि जिम्मेवारियों को समझते हुए ज्यादा से ज्यादा पौधा रोपण करे |