ब्लैक और वाइट फंगस के बाद अब यलो फंगस, गाजियाबाद में मिला देश का पहला मामला !
लखनऊ : ब्लैक फंगस, वाइट फंगस के बाद अब देश में यलो फंगस का पहला मामला मिला है। यलो फंगस का मरीज मिलने के बाद डॉक्टरों की चिंता बढ़ गई है। यह वायरस मरीज के लिए जानलेवा हो सकता है। यलो फंगस का पहला मरीज उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में मिला है।
ईएनटी सर्जन डॉ. बीपी सिंह ने बताया कि गाजियाबाद का जो मरीज उनके पास आया वह संजय नगर का रहने वाला था। उसमें नंजल एंडोस्कोपी के बाद यलो फंगस का पता चला। उन्होंने बताया कि यह फंगस इंसान में पहली बार पता चला है। डॉक्टर बीपी सिंह ने बताया कि अभी तक यह यलो फंगस छिपकली जैसे रेपटाइल्स में होता था। यह जिस रेपटाइल को होता है वह जिंदा नहीं बचता। इसलिए यह जानलेवा माना जाता है। लेकिन पहली बार यह इंसान में मिला है।