एचसीएस अधिकारी सुधांशु गौतम बने हरियाणा के मुख्यमंत्री के ओएसडी

चंडीगढ़ : हरियाणा में 2013 बैच के एचसीएस अधिकारी सुधांशु गौतम अब सीएमओ में सेवाएं देंगे। सरकार ने उन्हें मुख्यमंत्री का नया ओएसडी नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति खाली पद पर हुई है। एचसीएस अधिकारी सतीश सैनी भी वर्तमान में सीएमओ में मुख्यमंत्री के ओएसडी के तौर पर कार्यरत हैं। सैनी के पास विभिन्न विभागों व बोर्ड-निगमों के अधिकारियों व कर्मचारियों के तबादलों व प्रतिनियुक्ति आदि का काम है। सुधांशु गौतम केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ में प्रतिनियुक्ति पर थे। पिछले माह की सरकार ने उन्हें चंडीगढ़ से वापस बुलाया था।