रंग लाई मुहिम : फर्रुखनगर को उपमंडल बनाने की पैरवी करेंगे सांसद राव इंद्रजीत सिंह !

फर्रुखनगर (नरेश शर्मा) क्षेत्र को उपमंडल बनाये जाने की मांग को लेकर फर्रुखनगर के गणमान्य लोगों ने जिला उप प्रमुख संजीव यादव व फाजिलपुर के सरपंच गोविंद यादव की अगुवाई में गुरुवार को जिले के गांव शिकोपुर में गुरुग्राम लोक सभा सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को ज्ञापन सौंपा और उप मंडल बनाने की पूरजोर मांग की। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने क्षेत्रवासियों को आश्वासन दिया कि वह इस विषय पर जरुर पैरवी करेंगे ताकि क्षेत्र के लोगों की मांग पूरी हो सके। राव इंद्रजीत सिंह जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन राव अभय सिंह की माता स्व. नंद कौर देवी पत्नी स्व. राव अर्जुन सिंह पहलवान की प्रतिमा के अनावरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने पहुंचे थे। उनके साथ उनकी पुत्री एवं बीजेपी नेता आरती राव, गुरुग्राम की मेयर मधु आजाद , प्रौफेसर हंसराज यादव आदि मौजूद थे।
केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को सौंपे गए ज्ञापन में जिला परिषद के उप प्रमुख संजीव राव, किसान नेता राव मानसिंह, सरपंच गोविंद यादव फाजिलपुर, पूर्व नगर पार्षद नीरू शर्मा, सतपाल लम्बरदार खैंटावास, कंवर सिंह लम्बरदार महचाना, मास्टर सुशील कुमार, अनिल यादव खैंटावास, सतबीर धनखड प्रधान पातली, अजीत सिंह यादव जोनियावास, दयाराम यादव डाबोदा, देश राज प्रधान खैटावास, विजय पंडित पातली, बीजेपी नेता शिवचरण सिमार फर्रुखनगर, मास्टर अजय कुमार, लम्बरदार राजेंद्र सिंह बांस लाम्बी, धर्मबीर, जगदीश, इंद्रजीत सिंह, रामेहर आदि ने बताया कि गुरुग्राम लोक सभा सीट का हिस्सा जिला गुरुग्राम जैसे विश्व स्तरीय जिले का हिस्सा होने के बावजूद भी फर्रुखनगर जैसे एतिहासिक ब्लॉक आज भी मुख्य धारा से अछूता है। फर्रुखनगर ब्लॉक का देश की आजादी, जिले के विकास और प्रदेश के मान सम्मान में अहम किदार रहा है। जिला गुरुग्राम में चार ब्लॉक फर्रुखनगर, सोहना, पटौदी, गुरुग्राम आते है। आपकी प्रगतिशील सरकार द्वारा जिला गुरुग्राम में ब्लॉक पटौदी, सोहना, गुरुग्राम यहां तक कि गांव बादशाहपुर को भी उप मंडल का दर्जा देकर सम्मान दिया गया है। इतना ही नहीं जिले के गांव कादीपुर, हरसरु को भी उप तहसील के दर्जे से नवाजा गया है। जो आपकी सरकार द्वारा लिया गया एक सरहानिय कदम है।
जिला गुरुग्राम के मुगल काल में उदय हुए ऐतिहासिक शहर फर्रुखनगर को उप मंडल के दर्जे से वंचित रखा गया है। जो इस क्षेत्र की जनता की राजनीतिक उपेक्षा को दर्शाता है। मान्यवर आपकी जानकारी के लिए बतां दे कि मुगलकाल में 1718 में फर्रुखनगर शहर का उदय हुआ था। यहां के नवाब व क्षेत्र के रणबाकुरों ने अंग्रेजी हकूमत के दौरान देश की आजादी के लिए 1857 में चलाये गए प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में बढ़ चढ़ कर हिसा लिया और सहादत भी दी। फर्रुखनगर शहर व आस पास के ग्रामीण आंचल में सेना के लिए हथियार बनाने का कार्य किया जाता था। यहां पर नमक बनाने के बडे कारखाने हुआ करते थे। इस बात का इतिहास गवाह है। मान्यवर अंग्रेजी हकूमत के दौरान नमक के व्यापार को बढ़ावा देने के लिए फर्रुखनगर से दिल्ली के बीच रेलवे लाइन बिछा कर माल गाडी से नमक को देश के विभिन्न कोनों में भेजा जाता था। इस रेल मार्ग पर आज भी यात्री व मालगाडी चलाई जा रही है। फर्रुखनगर किसान, कमेरो, पशुपालको का क्षेत्र है। पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भजन लाल ने फर्रुखनगर को खंड का दर्जा व पिछडा उद्योग क्षेत्र , औम प्रकाश चौटाला की सरकार ने फर्रुखनगर को सब तहसील, हुडडा सरकार में फर्रुखनगर तहसील के दर्जे से नवाजा गया था। लेकिन आपकी प्रदेश  सरकार के करीब 6 वर्ष पूर्ण होने के बावजूद भी फर्रुखनगर को कोई ऐसा तौफा नहीं दिया गया जिससे क्षेत्र की जनता सदैव बीजेपी सरकार  का गुणगान कर सके। मान्यवर फर्रुखनगर ब्लॉक 53 ग्राम पंचायते, 500 से अधिक छोटी बड़ी ढाणियां और ऐतिहसाक शहर फर्रुखनगर सहित करीब ढाई लाख की आबादी को अपनी आगौस में समेटे हुए है। फर्रुखनगर क्षेत्र कृषि, दुग्ध, मुढडा, शिक्षा, वेयर हाउस जोन होने के बावजूद भी राजीनितक उपेक्षा का शिकार है। आपसे हम सभी फर्रुखनगर क्षेत्रवासी प्रार्थना करते है कि फर्रुखनगर ब्लॉक को उप मंडल का दर्जा दिया जाये ताकि उप मंडल स्तर के कार्य के लिए उन्हे 25 से 30 किलो मीटर का लम्बा सफर तय करके पटौदी उप मंडल, जिला गुरुग्राम में ना जाना पडे। मान्यवर आपका एक आदेश क्षेत्र की जनता का भाग्य बदल सकता है। और उन्हें एक ही छत के नीचे न्याय मिल सकेगा।