जनता मांगे उपमंडल फर्रुखनगर : क्या बूढा क्या जवान, हर किसी की एक ही मांग !

फर्रुखनगर (नरेश शर्मा) : उपमंडल बनाना इलाके की जरुरत है बन गई है। इसके लिए क्षेत्रवासी पूरी जी जान से जुटे हुए है। क्षेत्रवासी जनप्रतिनिधियों की मार्फत मुख्यमंत्री तक अपनी आवाज पहुंचाने में जुटे हुए है। ताकि इलाके का खोया हुआ सम्मान मिल सके। उप मंडल बनने से इलाके की तकदीर और तस्वीर दोनों बदल जाएगी। अपनी मांग को लेकर इलाके के लोगों में जूनून सवार है।
क्षेत्रवासी किन्नर अखाडा फर्रुखनगर व पटौदी की महामंडलेश्वर श्री महंत बुलबुल नंदगिरी जी महाराज, राव रामनिवास पहलवान, पवन यादव खेडा, शिव शंकर यादव खेडा, चंद्र मोहन शर्मा, नम्बरदार जय भगवान चांदनगर, अनिल कुमार मुबारिकपुर आदि का कहना है कि फर्रुखनगर क्षेत्र राजनीतिक दृष्टी से पिछडा हुआ क्षेत्र है। क्षेत्रवासी कृषि व पशु पालन पर आधारित है। लेकिन भूमिगत पानी नमकीन होने के कारण युवा पिढ़ी कृषि ने नाता तोड कर प्राईवेट कम्पनियों में रोजगार की तलाश में जुटे है। कहने को तो फर्रुखनगर को पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल की सरकार के दौरान पिछडा औद्योगिक क्षेत्र घोषित किया हुआ है। लेकिन अभी तक उस घोषणा का कोई लाभ नहीं मिल पाया है।
राजनीतिक उपेक्षा के कारण ही नये परिसीमन के दौरान नई विधानसभा गठन के दौरान फर्रुखनगर की उपेक्षा करके बादशाहपुर गांव को विधान सभा का दर्जा दे दिया गया। उप मंडल बनने की बात आई तो क्षेत्र के चुने हुए जनप्रतिनिधियों ने फर्रुखनगर जैसे एतिहासिक क्षेत्र का नाम ना लेकर बादशाहपुर को ही उप मंडल बनाने की पेरवी की। इससे साफ झलकता है कि नेता लोग फर्रुखनगर की विकास गाथा इतने ही गाते है जब तक उन्हें वोट की पावर से ताकत ना मिल जाये। चुनाव जीतने के बाद अपने अपने क्षेत्र के विकास कराये जाते है। फर्रुखनगर के शहरी, ग्रामीण क्षेत्र में करीब ढाई लाख की आबादी है। लेकिन इस इलाके को केवल तहसील का ही दर्जा प्राप्त है। अगर सरकार फर्रुखनगर को उपमंडल का दर्जा देकर सम्मानित कर दे तो इलाके के लोगों को उप मंडल से सम्बधित कार्यो के लिए 25 से 30 किलोमीटर का सफर तय ना करना पडे। उन्होंने कहा कि फर्रुखनगर क्षेत्र को उपमंडल का दर्जा दिलाने के लिए पूरे क्षेत्रवासी पूरी लगन से मुहिम में जुटे हुए है।